{"_id":"4c5a5db1bd1d33cb253e9c97f7fe86a2","slug":"samajvadi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे हैं सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे हैं सपा नेता
badaun
Updated Sat, 13 Dec 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर बनाई गई जिले के माफिया के सूची में सत्तारूढ़ पार्टी के भी कुछ नेता शामिल हैं। एलआईयू के सूत्रों की मानें तो जमीनों पर अवैध कब्जों के मामले में ज्यादातर असरदार लोग सत्तारूढ़ दल से जुड़े हैं। खनन के मामले में भी सत्तारूढ़ पार्टी के कुछ नेताओं का नाम आया है। गन्ना माफिया के रूप में एक पूर्व विधायक का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
पिछले दिनों शासन ने जिला स्तर पर माफियाओं की सूची मांगी थी। सूची बनाने का जिम्मा स्थानीय अभिसूचना इकाई को दिया गया था। सूत्रों की मानें तो स्थानीय खुफिया विभाग ने शराब माफिया, खनन माफिया, भू-माफिया, गन्ना माफिया की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन
स्थानीय अभिसूचना इकाई की ओर से तैयार सूची से जाहिर है कि सत्तारूढ़ दल से जुड़े रहने के कारण जिले में अवैध खनन बंद नहीं हो पा रहा है। दातागंज रोड पर पिछले दिनों तहसीलदार ने अवैध खनन का बड़ा मामला पकड़ा था, जिसे बाद में दबा दिया गया। सूत्रों ने बताया कि यहां भी सत्ता पक्ष के एक नेता का दखल था।
विज्ञापन
छवि चमकाने का इरादा
बदायूं। माफिया की सूची बनाने के पीछे माना जा रहा है कि सपा ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी, जो सत्ता के नाम पर माफियागीरी कर रहे हैं। सूत्र इसे 2017 के चुनाव से पहले यूपी सरकार की छवि को चमकाने की कवायद मान रहे हैं।