फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   samadhan divas

समाधान दिवस : 44 शिकायतें आईं पर निस्तारण सिर्फ सात का

Sun, 08 Aug 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
samadhan divas
संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को सुनते अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील में किया गया। इसमें डीएम, एसएसपी, सीडीओ ने लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही समाधान किया, जो समस्याएं निस्तारित नहीं हो सकीं इस संबंध में संबंधित को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में मोहल्ला खंडसारी निवासी दानिश ने शिकायत की कि उनके मोहल्ले के सभी हैंडपंप लंबे अरसे से खराब है, कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीएम ने हैंडपंप को जल्द सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लावेला चौक निवासी अफीफउद्दीन ने शिकायत की कि ग्राम निजामपुर उझानी में मौजूद उसकी भूमि पर पड़ोसी ने मेड़ तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया है। डीएम ने एसडीएम सदर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम संजरपुर निवासी विशेष कुमार ने शिकायत की कि नलकूप का ट्रांसफार्मर खराब है, शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी उसे अब तक बदला नहीं गया है। डीएम ने एसडीओ को समस्या का समाधान कराने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला आदर्श नगर निवासी मुन्नी ने शिकायत की कि वह अत्यंत निर्धन महिला है और वर्षों से किराये के मकान में रह रहीं हैं, आर्थिक तंगी के कारण किराया भी नहीं दे पा रहीं है। उसे आसरा आवास योजना के अंतर्गत लाभ दिलाया जाए। डीएम ने ईओ बदायूं को जांच कर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 44 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया।
--
बिल्सी में सिर्फ तीन मामले निस्तारित
बिल्सी। तहसील परिसर में शनिवार को संपूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम संजय कुमार सिंह ने की। तहसील दिवस में 33 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों को एसडीएम ने संबंधित अधिकारी को प्रेषित करते हुए जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कोई भी शिकायत लंबित न रहे। इस मौके पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी, रामनरेश सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद

--
सहसवान में चार मामलों का निपटारा
सहसवान। एसडीएम ज्योति शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए तहसील समाधान दिवस में आई 26 शिकायतों में चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग प्रमुखों को भेजते हुए समय अवधि में उनके निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ प्रेम कुमार थापा, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी संजय रस्तोगी मौजूद रहे। संवाद

राजकीय इंटर कॉलेज में निरीक्षण करती डीएम। संवाद

राजकीय इंटर कॉलेज में निरीक्षण करती डीएम। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed