{"_id":"6585e4f1df089d322e046c3c","slug":"sai-palanquin-taken-out-with-much-fanfare-in-ujhani-badaun-news-c-123-1-bdn1004-10243-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उझानी में धूमधाम से निकाली गई साईं पालकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उझानी में धूमधाम से निकाली गई साईं पालकी
विज्ञापन
उझानी में सांई पालकी शोभायात्रा में शामिल भक्त। संवाद
उझानी। पंजाबी काॅलोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से साईं बाबा की पालकी (शोभायात्रा) शुक्रवार शाम धूमधाम से निकाली गई। काॅलोनी के रास्ते मुख्य बाजार से निकली शोभायात्रा पर भक्तों ने फूल बरसाए।
पालकी शोभायात्रा मंदिर परिसर से शाम करीब पांच बजे शुरू हुई। काॅलोनी से होकर लिंक रोड के रास्ते मुख्य बाजार में पालकी शोभायात्रा के पहुंचने पर भक्त साईं भजनों पर झूम उठे। साईं भक्त दुकानदारों ने साईं दरबार में मत्था टेककर प्रसाद पाया। घंटाघर चौराहे पर बैंडबाजों की धुन पर महिला भक्तों ने नृत्य किया।
देर शाम पालकी के मंदिर लौटने पर साईं भक्तों ने कीर्तन किया। साईं भजन भी गाए। मंदिर परिसर में देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम चले। इस मौके पर महंत प्रीतमलाल शर्मा, जयपाल थरेजा, वंदना बब्बर, राजीव बब्बर, गिरीश वार्ष्णेय, वीरेंद्र अदलक्खा, ओमप्रकाश अदलक्खा, सत्यप्रकाश और ओम थरेजा आदि मौजूद रहे। संवाद