फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sai Jubilee procession derived from the fanfare

साईं जयंती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

Sat, 17 Oct 2015 08:46 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Sat, 17 Oct 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
साईं जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। बिहारी जी मंदिर परिसर से शुरू शोभायात्रा में बैंडबाजों की धूम रही। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों का प्रदर्शन मनमोहक रहा। बाजार में शोभयात्रा का दुकानदारों ने जोरदार स्वागत किया।
बिहारी जी मंदिर परिसर में बने साईं मंदिर में दोपहर में धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चला। यजमानों ने साधना शर्मा समेत साईंभक्तों ने बाबा का श्रृंगार कराया। मंदिर परिसर देर शाम शुरू हुई सांई की शोभायात्रा बाजारकलां मोहल्ला होकर स्टेशन रोड पर पहुंची तो साईंभक्त दुकानदारों ने स्वागत किया। युवक की टोलियों ने साईं का गुणगान करते हुए बैडबाजों की धुन पर नृत्य किया। झांकियों पर फूल भी बरसाए गए।
विज्ञापन

शोभायात्रा में काली अखाड़े में शामिल कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। छात्रों की टोली ने देशभक्ति गीत पर प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों की झांकियां भी शामिल हुईं। शोभायात्रा देर शाम मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। रात में सांई का संकीर्तन भी किया गया। शोभायात्रा में पीसी शर्मा, अजय कुमार, बंटी, पूजा कश्यप, बॉबी, बृजबिहारी लाल, संजीव आजाद, देवकी, रूपकिशोर वार्ष्णेय, चंद्रपाल शर्मा, विपर्णा गौड और श्याम मोहन वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed