{"_id":"647067da1688c2eefe0e4897","slug":"sahil-set-out-on-700-km-walk-with-picture-of-yogi-adityanath-to-ayodhya-2023-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी का जबरा फैन: तस्वीर लेकर 700 किमी की पैदल यात्रा पर निकले साहिल, अयोध्या में करेंगे यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी का जबरा फैन: तस्वीर लेकर 700 किमी की पैदल यात्रा पर निकले साहिल, अयोध्या में करेंगे यज्ञ
Fri, 26 May 2023 02:55 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 May 2023 02:55 PM IST
सार
दिल्ली के नजफगढ़ निवासी साहिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु की कामना के लिए पैदल यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का फोटो लेकर दिल्ली से 20 मई को पैदल यात्रा शुरू की थी। पांच जून को अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी की तस्वीर लेकर पैदल यात्रा पर निकले साहिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्मी कलाकारों और खिलाड़ियों के लिए युवाओं में दीवानगी अक्सर देखी जाती है, लेकिन राजनेताओं के ऐसे जबरा फैन बहुत कम ही देखने को मिलते हैं, जो अपने चहेते नेता की दीर्घायु के लिए 700 किमी पैदल यात्रा पर निकले हों। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक प्रशंसक इसी राह पर निकल पड़ा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी के इस जबरा फैन का नाम है साहिल...। दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाले साहिल भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं। साहिल मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर लेकर दिल्ली से पैदल यात्री पर निकले हैं। उन्होंने 20 मई को पैदल यात्रा शुरू की थी। करीब 250 किमी की पैदल यात्रा कर साहिल शुक्रवार को बदायूं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल यात्रा पर निकले साहिल
साहिल ने बताया कि वह दिल्ली, नोएडा, बुलंदशहर, बदायूं, दातागंज, शाहजहांपुर, लखनऊ होते हुए अयोध्या जाएंगे। इस दौरान वह 700 किमी की पैदल यात्रा करेंगे। पांच जून को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में दर्शन करेंगे। वहां पर पांच जून को योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना के लिए यज्ञ भी करेंगे।
सम्मान: बरेली के फरमान मियां को मिला भारत गौरव रत्न, मिनिस्ट्री ऑफ कारपोरेट अफेयर्स ने किया सम्मानित
साहिल के साथ उनके तीन दोस्त चेतन, गोविंद और गोपाल भी हैं। ये तीनों सहयोग के लिए कार से उनके साथ चलते हैं, जबकि साहिल योगी की तस्वीर लेकर पैदल यात्रा करते हैं। साहिल ने बताया कि वह सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक पैदल यात्रा करते हैं। रात्रि में विश्राम करते हैं। पांच जून को अयोध्या में पैदल यात्रा को समापन होगा।