फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sahaswan - Kcla route The villagers planted jam

सहसवान-कछला मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 22 Jun 2015 08:29 PM IST
Sahaswan
Sahaswan Updated Mon, 22 Jun 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
Sahaswan - Kcla route The villagers planted jam

तीन दिन पूर्व मंदिर से गाय चोरी की सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर ग्रामीणों में आक्रोश भडक उठा। उन्होंने सहसवान-कछला मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। थोड़ी देर बाद खुद ही जाम खोल दिया। चेतावती दी  कि यदि 24 घंटे के अंदर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो एसएसपी कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा।  

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र  के गांव बक्सर के पास स्थित शिव मंदिर से 20 जून की रात चोर तीन गाय चुराकर  ले जा रहे थे। अचानक उनमें से दो गाय चोरों के चंगुल से छूटकर मंदिर के  पास ही चल रहे मैंथा प्लांट पर पहुंच गईं। वहां पर मौजूद लोगों ने गायों को  देखते ही समझ लिया कि यह गाय मंदिर वाली हैं, जब मंदिर पहुंचकर पता किया तो वहां से तीनों गाय गायब मिलीं। तब ग्रामीणों ने लामबंद होकर चोरों  का पीछा किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े।  ग्रामीणों का दावा है कि वह चोरों को जानते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चोरों को नामजद करते हुए इसकी  सूचना 21 जून की सुबह कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज  करना तो दूर मौके पर पहुंचकर इसकी जांच करना मुनासिब नहीं समझा। इससे ग्रामीणों  में आक्रोश भडक उठा। सोमवार की दोपहर सहसवान-कछला मार्ग पर  जाम लगाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसमें तमाम लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed