{"_id":"b49dfbe4c69a04784794d925f6306547","slug":"sahaswan-engaged-in-the-vegetable-market-fire-burned-28-shops-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसवान की सब्जी मंडी में लगी आग, 28 दुकानों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहसवान की सब्जी मंडी में लगी आग, 28 दुकानों का सामान जला
सहसवान।बदायूं
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर की अकबराबाद सब्जी मंडी में शनिवार रात हुए भीषण अग्निकांड में 28 दुकानें इसकी जद में आ गईं। इससे लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है। राजस्व विभाग की टीम आग से हुई क्षति का आकलन करने में जुटी है। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड समय से पहुंच गई। अगर ऐसा न होता तो आग पड़ोस के गारमेंट्स और परचून मार्केट को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
बदायूं-मेरठ हाईवे से सटे अकबराबाद चौराहे के पास ही नगर की सब्जी मंडी है। शनिवार रात को सब्जी मंडी में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को खबर दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक भूरे, नत्थू, क्रांति, मूलचंद, ओमपाल, राजू, नन्हें, किशनलाल, ऊधल, रामवीर, सौदान, कन्हई, लक्ष्मण प्रसाद, केशव, उमेश, किशनपाल, मानसिंह, कुवंरपाल, भारत, ईश्वरी, विमल, दयाशंकर समेत 28 लोगों की दुकानों का सामान स्वाह हो गया था। दुकानों में रखीं सब्जियां और नगदी भी जल गई। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड से छोटी पूंजी के कई दुकानदार बेरोजगार हो गए हैं। रविवार को नायब तहसीलदार राजकुमार और राजस्व निरीक्षक विचित्रपाल ने मौके पर पहुंच कर क्षति आकलन किया। ये रिपोर्ट तहसीलदार नानक सिंह को सौंपी जाएगी। इसके बाद शासन से मुआवजा दिलाने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
कादरचौक में चार घर जले
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा में हुए अग्निकांड में चार घर स्वाह हो गया। नगदी, अनाज और घरेलू सामान समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति राख होने का अनुमान है। अग्निकांड रविवार तड़के चार बजे हुआ। गांव के भोले कश्यप के घर में लगी आग ने पड़ोसी भीकम, गंगाराम और बेवा ओमवती के घरों को भी चपेट में ले लिया। चारो घरों में अनाज, नकदी समेत सब कुछ राख हो गया।
विज्ञापन