फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sadar seat fiercely organically, stones, several injured

सदर सीट पर जमकर बवाल, पत्थरबाजी, कई घायल

Thu, 16 Feb 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Thu, 16 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sadar seat fiercely organically, stones, several injured
crime - फोटो : amar ujala
इस्लामियां कालेज के पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर सपा और भाजपा में टकराव 
विज्ञापन

पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए
जालंधरी सराय और शिवपुरम में हो गया विवाद
कोतवाली में देर रात तक चलता रहा हंगामा 

सदर सीट पर इस्लामिया इंटर कालेज के बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर जमकर बवाल हुआ। सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई पत्थरबाजी में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कई लोगों को चोटें भी आईं। पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला। लेकिन मामला थमा नहीं। शाम को मोहल्ला जालंधरी सराय और शिवपुरम में फिर सपा और भाजपा समर्थक आमने-सामने आ गए। एक भाजपा कार्यकर्ता के चोट लगी तो भाजपा समर्थकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव कर लिया। उधर सपा कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए। देर रात गहमागहमी का माहौल रहा। 
दूसरे पर लगभग तीन बजे भाजपा समर्थकों ने बुरका पहन कर मतदान करने पहुंचे कुछ मतदाताओं को जब लड़का बताकर उनकी पहचान कराने को कहा तो वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते पोलिंग बूथ के बाहर पथराव होने लगा। पुलिस ने लाठियां फटकार कर किसी तरह भीड़ को तितर-बितर किया। लेकिन इस दौरान लगभग एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। 
विज्ञापन

शाम को मतदान खत्म होने के बाद मतदान केंद्र से ईवीएम निकाले जाने के दौरान एक बार फिर से पथराव हो गया। मौके पर स्थिति फिर से बेकाबू होते-हाते बची। यहां कई थानों के फोर्स के साथ पुलिस, पीएसी और पैरामिलेट्री फोर्स को बुला लिया गया। इस दौरान गुस्साए भाजपाइयों ने मतदान केंद्र के बाहर बने सपा प्रत्याशी आबिद रजा के मतदाता सहायता केंद्र पर तोड़फोड़ कर डाली। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक एक बार फिर से आमने-सामने आ गए। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर रात करीब नौ बजे भाजपा प्रत्याशी महेश गुप्ता अपने घायल समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे। सपा वाले भी आ गए। कोतवाली पर भी हंगामा की स्थिति को देखते हुए भारी तादाद में फोर्स बुला लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव और बवाल के चलते घंटे भर हाईवे जाम
बदायूं।  पथराव और बवाल के चलते इस्लामियां इंटर कॉलेज के पास करीब एक घंटे तक  बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने  लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग पथराव करने वालों पर कार्रवाई की  मांग करते रहे। करीब एक घंटे के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह से चालू हो  सका। हालांकि, मौके पर तनाव देर रात तक बना रहा।

छह सड़का पर सपा-बसपा समर्थकों में झड़प
बदायूं। छह सड़का पर शाम करीब चार बजे सपा और बसपा के समर्थकों में झड़प हो गई। बसपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह दद्दा के समर्थकों को दौड़ाने की कोशिश की गई। आरोप है कि बसपा प्रत्याशी के मतदाता सहायता केंद्र को भी नुकसान पहुंचाया गया। बाद में पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर हालात को संभाला।

कबूलपुरा में सपाइयों की शिव सेना समर्थकों से झड़प
बदायूं। शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाके काबूलपुरा में शिवसेना प्रत्याशी रामसेवक पटेल और सपा प्रत्याशी आबिद रजा के समर्थकों के बीच छड़प हो गई। इस दौरान भाजपा के महेश गुप्ता के समर्थक मुकेश को मार-पीट कर घायल कर दिया गश। यहां भी फोर्स ने पहुंच कर किसी तरह से माहौल को संभाला।


ड्रोन से की गई वीडियोग्राफी
बदायूं। इस्लामियां इंटर कौलेज के पास माहौल खराब हुआ तो प्रशासन ने भी किसी चूक से बचने के लिए भीड़ के ऊपर ड्रोन कैमरा लगा उड़ाना शुरू कर दिया। ताकि बाद में उपद्रव करने वालों की पहचान की जा सके। करीब एक घंटे तक यहां ड्रोन कैमरा उड़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed