फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rustic areas will have to face power cuts for 15 days

देहाती इलाकों को 15 दिन करना  होगा बिजली कटौती का सामना

Wed, 05 Apr 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Wed, 05 Apr 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rustic areas will have to face power cuts for 15 days
ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
देहाती इलाकों को 15 दिन करना 
विज्ञापन

होगा बिजली कटौती का सामना
अनुरक्षण के चलते सुबह 10 से शाम चार तक होगी कटौती
गुरुवार को बिनावर विद्युत सब स्टेशन से शुरू होगा काम

जिले भर के देहाती इलाकों को अगले 15 दिन तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। गुरुवार से जिले में विद्युत सब स्टेशनों में अनुरक्षण का काम चालू हो जाएगा। सात से यह काम 21 अप्रैल तक होगा। 
गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में विद्युत उपकेंद्रों पर लोड बढ़ जाएगा। लोड बढ़ने से पहले बिजली विभाग हर साल विद्युत उपकेंद्रों में अनुरक्षण का काम कराता है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधीशासी अभियंता छैल बिहारी के मुताबिक अनुरक्षण का काम गुरुवार से चालू हो जाएगा। गुरुवार को बिनावर केंद्र पर अनुरक्षण का काम होगा। इसके बाद गुलड़िया, ककराला, समरेर, दातागंज कस्बा, दातागंज देहात, सखानूं, उसावां, अलापुर, नागरझूना, वजीरगंज, उसहैत, कुंवरगांव बिल्सी और बिल्सी ग्रामीण विद्युत उपकेंद्रों पर मशीनों का अनुरक्षण होगा। सात से 21 अप्रैल तक इन इलाकों में सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। 
विज्ञापन

-------
476 कनेक्शन काटे, 23.70 लाख रुपये की वसूली
बदायूं। विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय ने बुधवार को अभियान के दौरान बकाया भुगतान न करने वाले 467 लोगों के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान 23.70 लाख रुपये बकाया वसूली भी की गई है। बुधवार को कोई भी बिजली चोरी का मामला पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम खंड अधिशासी अभियंता अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में अभियान के दौरान 186 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। यह लोग विभाग के बकाया का भुगतान नहीं कर रहे थे। प्रथम खंड ने 16 लाख रुपया बकाया वसूली भी की है। द्वितीय खंड के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के निर्देशन में चले अभियान के दौरान 281 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। विभाग ने 8.70 लाख रुपये बकाया वसूली भी की है। गुरुवार को भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed