{"_id":"5a5df70b4f1c1b7b268b4ac3","slug":"rto-seizes-dozen-e-rickshaw-over-registration-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं दौड़ेंगे ई-रिक्शा, एक दर्जन वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं दौड़ेंगे ई-रिक्शा, एक दर्जन वाहन सीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Updated Tue, 16 Jan 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा संचालन को व्यावसायिक बताते हुए कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पहले दिन पुलिस ने रजिस्ट्रेशन के अभाव में एक दर्जन वाहनों को कब्जे में ले लिया। चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं निकले। पुलिस ने उन्हें सीज कर दिया। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग की शुरुआत रेलवे स्टेशन और प्राइवेट बस स्टैंड के पास पूर्वाह्न शुरू की। स्टेशन के पास पुलिस को दो दर्जन से अधिक ई-रिक्शा मिले लेकिन चार लोगों के पास ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। प्राइवेट बस स्टैंड पर भी बिना रजिस्ट्रेशन के पांच वाहन पकड़े गए। दोपहर बाद तक चले अभियान के दौरान एक दर्जन ई-रिक्शा सीज कर दिए गए। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि ई-रिक्शा का इस्तेमाल व्यावसायिक है। चूंकि इस वाहन के जरिए सवारियों को पहुंचाया जाता है, ऐसे में चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। जिस किसी भी ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, उसका संचालन भी नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों को परिवहन नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी।
दो घंटा तक रहा ई-रिक्शा का संचालन प्रभावित
उझानी। कागज चेक किए जाने की भनक लगते ही ई रिक्शा संचालकों में हड़कंप मच गया। ज्यादातर संचालकों ने ई-रिक्शा सीज किए जाने की आशंका से उन्हें घरों के आसपास ही खड़ा कर लिया। करीब दो घंटे तक बाजार में ई-रिक्शा नजर नहीं आए। बाद में कई ई-रिक्शा पोलर कोतवाली पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक से मिले।
विज्ञापन
दो घंटा तक रहा ई-रिक्शा का संचालन प्रभावित
उझानी। कागज चेक किए जाने की भनक लगते ही ई रिक्शा संचालकों में हड़कंप मच गया। ज्यादातर संचालकों ने ई-रिक्शा सीज किए जाने की आशंका से उन्हें घरों के आसपास ही खड़ा कर लिया। करीब दो घंटे तक बाजार में ई-रिक्शा नजर नहीं आए। बाद में कई ई-रिक्शा पोलर कोतवाली पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक से मिले।
विज्ञापन