{"_id":"5d3eed1f8ebc3e6ca2660a7d","slug":"rss-programme-badaun-news-bly370432338","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्याग व समर्पण का प्रतीक है भगवा ध्वज: मनीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्याग व समर्पण का प्रतीक है भगवा ध्वज: मनीराम
विज्ञापन
बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संघ का गुरु पूजन कार्यक्रम हुआ, जिसमें संघ के स्वयंसेवकों ने त्याग व समर्पण के प्रतीक भगवा ध्वज के समक्ष समर्पण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज के आरोहण के साथ शुरू हुआ। स्वयंसेवकों ने ध्वज को प्रणाम कर समर्पण राशि भेंट की। मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीराम ने कहा कि संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। 1928 में संघ ने त्याग व समर्पण के प्रतीक भगवा ध्वज को अपना गुरु माना और गुरु पूजन कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत 93 वर्षों से शाखा के माध्यम से देशभक्त चरित्रवान नागरिकों का निर्माण कर रहा है। संघ के कार्यकर्ता देश की संवेदनशील परिस्थिति जैसे बाढ़, भूकंप, सुनामी जैसी दैवीय आपदाओं के साथ देश में होने वाली रेल दुर्घटनाओं के समय सबसे पहले सेवा सहायता के लिए पहुंचते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रकाश आहूजा ने की। इस मौके पर विभाग संघ चालक सुनील कुमार गुप्ता, नगर संघ चालक डॉ. सुवेंद्र माहेश्वरी सहित संघ के स्वयंसेवक व पदाधिकारी मौजूद रहे।