फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   RPF launched checking campaign at railway station

रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान

Sun, 23 Jul 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sun, 23 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
RPF launched checking campaign at railway station
स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
- प्लेटफार्म पर संदिग्धों से की पूछताछ, यात्रियों का सामान देखा
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को स्टेशन पर आने वाले कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। प्लेटफार्म पर घूमने वाले कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। कई यात्रियों का सामान भी मेटल डिटेक्टर से चेक किया गया।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर उदय राज, एएसआई एसके हेमरन, हेड कांस्टेबल नेत्रपाल और कैलाश मीना ने रविवार को प्लेटफार्म पर घूमने वाले कुछ संदिग्धों को पकड़ा। उनसे पूछताछ की और तलाशी लेने के बाद छोड़ दिया। प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे कई यात्रियों के थैले, बैगों को मेटल डिटेक्टर से चेक किया गया। हालांकि सब कुछ सामान्य मिला। जीआरपी भी आरपीएफ के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई है। कछला घाट से जल भरने के लिए स्टेशन पर आने वाले कावड़ियों के साथ कोई अनहोनी न हो, इस पर रेलवे का विशेष तौर पर ध्यान है। सावन माह के अंतिम दिन तक इसी तरह रुटीन चेकिंग होती रहेगी। पिछले दिनों जीआरपी के एसपी सुरक्षा बंदोबस्त के निर्देश देकर गए थे।
विज्ञापन


सावन के तीसरे सोमवार को ट्रेनों में आनी वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। टीम लगातार ट्रेनों और प्लेटफार्म घूमने वाले संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed