{"_id":"68c9cf1cc42f51d562002bf0","slug":"route-plan-is-ready-in-the-city-entry-of-tempos-from-outside-will-be-banned-badaun-news-c-123-1-sbly1018-147158-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शहर में रूट प्लान तैयार, बाहर के टेंपो आने पर लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शहर में रूट प्लान तैयार, बाहर के टेंपो आने पर लगेगी रोक
विज्ञापन
शहर में इस तरह से ई-रिक्श व टेंपो चालक सड़क पर लगाते हैं जाम। संवाद
बदायूं। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की एक बार फिर से पुलिस प्रशासन ने कोशिश शुरू की है। अब जाम का कारण बनने वाले ऑटो और ई-रिक्शा शहर के हर इलाके में नहीं जाएंगे। उनके लिए अलग से रूट निर्धारित होंगे। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में उनकी नो एंट्री रहेगी।
शहर में यातायात व्यवस्था खराब है। इससे पहले सुधारने के कई प्रयास हुए लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। यातायात पुलिस ने कई बार रूट प्लान बनाए लेकिन ऑटो और ई-रिक्शा वाले मनमाने ढंग से चलाने से बाज नहीं आ सके। इससे शहर में हर रोज जाम लग रहा है। इसको देखते हुए एक बार फिर से एसपी सिटी ने रूट प्लान तैयार करने के निर्देश यातायात प्रभारी को दिए हैं। अब इससे निपटने के लिए यातायात पुलिस ने एक योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि शहर में ऑटो और ई-रिक्शा का रूट निर्धारित किया जाएगा। इनके लिए मार्ग तय होंगे। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों से इन्हें दूर रखा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नो एंट्री में घुसने पर होगा चालान
यातायात पुलिस के मुताबिक इस व्यवस्था के तहत खानापूर्ति नहीं होगी। इसका पालन न करने पर संबंधित वाहन का चालान भी होगा। ऑटो और ई-रिक्शा के रूट निर्धारित होंगे तो अन्य वाहनों का मार्ग तय करने पर भी विचार किया जाएगा। वे वाहन किधर से जाएंगे। ये भी तय होगा। उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ये हैं भीड़भाड़ वाले इलाके
अब शहर के टिकटगंज, पुरानी चुंगी, बड़ा बाजार, घंटाघर, छह सड़का, गोपी चौक, लावेला चौक, आंबेडकर पार्क, दिनेश चौक, रोडवेज चौराहा, गांधी ग्राउंड शिव मंदिर चौराहा, सुभाष चौक, नई सराय, शहबाजपुर तिराहा, लालपुल, कचहरी तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा और इंदिरा चौक आदि पर ज्यादा भीड़ रहती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शहर के बाहर बनाए गए हैं ऑटो स्टैंड
करीब तीन साल पहले जाम से निपटने के लिए शहर के अंदर बने सभी ऑटो स्टैंड खत्म कर दिए थे। उझानी, कादरचौक और बिल्सी के ऑटो के लिए लालपुल पर स्टैंड बनाया गया था। जबकि बिसौली, आंवला, बरेली और दातागंज मार्ग के ऑटो के लिए दातागंज तिराहे पर स्टैंड बनाया गया। तो वहीं अलापुर, उसावां के लिए मंडी समिति के नजदीक स्टैंड बनाया गया था। आज भी यहां स्टैंड बने हैं लेकिन बहुत कम मात्रा में ऑटो रुक रहे हैं।
कोट,
शहर में जाम से निपटने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किए जा रहे हैं। ये कौन से इलाके में जाएंगे या नहीं जाएंगे, ये प्लान तैयार हो रहा है। इसके बारे में अधिकारियों को जानकारी दी है। इसके फाइनल होते ही शहर में प्लान लागू कर दिया जाएगा।
- अजय पाल सिंह, यातायात प्रभारी
कोट,
- शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक योजना बनाई है। इसके तहत ऑटो और ई-रिक्शा के शहर में रूट निर्धारित किए जाएंगे। इससे जगह-जगह जाम भी नहीं लगेगा, लोगों की परेशानियां कम होंगी। यातायात के प्रभारी सीओ सिटी हैं। वह प्रभारी टीआई के साथ इस पर काम कर रहे हैं। जल्द ही प्लान शहर में लागू कर दिया जाएगा।
-डॉ.बृजेश कुमार, एस सिंह, एसएसपी