फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Route diversion: Big vehicles will be banned on Shahjahanpur Road

रूट डायवर्जन : शाहजहांपुर रोड पर प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

Sat, 18 Dec 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Route diversion: Big vehicles will be banned on Shahjahanpur Road
बदायूं। शनिवार को शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जिले से काफी संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्हें लेजाने-वापस लाने के इंतजाम कर लिए गए हैं। कहीं भी यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए कई जगह रूट डायवर्ट किया गया है। शनिवार सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक दातागंज और उसावां रोड (शाहजहांपुर रोड) पूरी तरह बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेंगे। इस रोड पर गन्ना लदे वाहन भी नहीं चलेंगे। केवल इमरजेंसी वाहनों को अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के अनुसार बदायूं से लखनऊ जाने वाले वाहन बिनावर, भमोरा, रामगंगा तिराहा, बुखारा, फरीदपुर, बीसलपुर, पीलीभीत से पूरनपुर, खुटार होते हुए लखीमपुर खीरी की ओर से जाएंगे। मुरादाबाद, बुलंदशहर की ओर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को भी यही रूट निर्धारित किया गया है। इन वाहनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज से बाईपास की ओर मोड़ दिया जाएगा। यहीं से ये वाहन अपने गंतव्य को रवाना होंगे। जबकि लखनऊ, हरदोई से फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन बाईपास होते हुए कादरचौक, उसहैत होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन

इधर, दातागंज-बदायूं रोड पर शनिवार सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक गन्ना लदे वाहन और ट्रक समेत सभी बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उसावां-बदायूं रोड पर भी कोई गन्ना लदा वाहन नहीं गुजरेगा। इस रोड पर भी सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक बड़े वाहनों की नोएंट्री रहेगी। दातागंज-उसावां रोड पर इमरजेंसी वाहन जैसे पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस आने-जाने पर कोई रोक नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के कार्यक्रम में सभी वाहन दातागंज, जैतीपुर और तिलहर होते हुए रवाना होंगे।
यहां से होगा रूट डायवर्ट
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहे से रूट डायवर्ट होगा। बरेली रोड बाईपास पर, दातागंज तिराहा और मंडी तिराहा से रूट डायवर्ट किया जाएगा। इन स्थानों पर पुलिस और होमगार्ड तैनात किए गए हैं।
यहां तैनात रहेगा पुलिस बल
शहर में लालपुल तिराहे पर एक हेड कांस्टेबल और दो पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं। जालंधरी सराय चौराहे पर दो कांस्टेबल और दो होमगार्ड तैनात किए गए हैं। महाराणा प्रताप चौक पर दो हेड कांस्टेबल और दो होमगार्ड, जेल तिराहे पर एक कांस्टेबल और एक पीआरडी जवान, मंडी तिराहे पर दो कांस्टेबल, दो होमगार्ड और दो पीआरडी जवान लगाए गए हैं। जबकि पुलिस लाइन चौराहे पर एक एएसआई, एक हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल, दो होमगार्ड और दो पीआरडी जवान लगाए गए हैं। इंदिरा चौक पर एक हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल, दो होमगार्ड और एक पीआरडी जवान, दातागंज तिराहे पर एक हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल, दो होमगार्ड और दो पीआरडी जवान, पुरानी चुंगी पर एक कांस्टेबल और दो पीआरडी जवान, खेड़ा नवादा एक हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।

प्रधानमंत्री की रैली के लिहाज से रूट डायवर्जन किया गया है ताकि जनता को रैली के वाहनों की वजह से कोई समस्या न हो। लोग शनिवार को इस डायवर्जन के हिसाब से निकलेंगे तो दिक्कत नहीं होगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed