फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   root Diverson

मंडी समिति-उसावां रोड आज और कल प्रतिबंधित रहेगा

Sun, 13 Feb 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
root Diverson
बदायूं। विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। रविवार सुबह से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इससे मंडी समिति-उसावां रोड अन्य वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। इस रोड से गुजरने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। रविवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक और सोमवार शाम चार बजे से रात तीन बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन के अनुसार फर्रुखाबाद और उसावां से बदायूं जाने वाले सभी वाहन म्याऊ से अगेसी, चिर्रा से डहरपुर कलां होते हुए निकलेंगे। उसहैत से बदायूं जाने वाले वाहन म्याऊ से अगेसी, चिर्रा से डहरपुर कलां होकर जाएंगे तो वहीं ककराला से बदायूं जाने वाले वाहन ककराला से अलापुर, म्याऊ, अगेसी, चिर्रा से डहरपुर कलां होकर गुजारे जाएंगे। इसके अलावा मझिया मोड़ से मंडी पुलिस चौकी की ओर सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यह रोड चुनाव में लगे वाहनों के लिए वनवे रहेगा। इधर, पुलिस लाइन चौराहे से ओवरब्रिज होकर अलापुर और ककराला की ओर जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इधर से केवल चुनाव में लगे वाहन ही जाएंगे। जेल तिराहे से डीएम चौराहा, मंडी चौकी वाला रास्ता भी बंद रहेगा। एमटी गेट नाले से डीएम चौराहा, मंडी चौकी की ओर भी वाहन नहीं जाएंगे। इधर से चुनाव में लगे वाहनों को ही छूट दी जाएगी। चुनाव ड्यूटी में लगे बस और ट्रक मत पेटिका उतार कर मंडी चौकी से मझिया मोड बाईपास होकर जाएंगे।
विज्ञापन

-
यहां लगाए जाएंगे बैरियर
एसएसपी रोड मंडी समिति पुलिस चौकी के नजदीक बैरियर लगाया जाएगा। यहां से डीएम चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। दूसरा बैरियर डीएम चौराहे पर लगाया जाएगा। यहां कोई वाहन मंडी चौकी की ओर नहीं जाएगा। तीसरा बैरिया मझिया मोड़ पर लगेगा। इससे कोई वाहन मंडी पुलिस चौकी की ओर नहीं आएगा। चौथा बैरियर नरऊ मोड़ पर लगाया जाएगा। यहां पर ककराला की ओर से आने वाले वाहनों को अलापुर रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। पांचवां बैरियर म्याऊ चौराहे पर लगेगा। यहां से कोई वाहन बदायूं की ओर नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed