फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rojgarmela

वृहद रोजगार मेला: एक हजार नहीं, अब 11 हजार को मिलेगी नौकरी

Mon, 15 Feb 2021 10:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
rojgarmela
बदायूं। युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से इस्लामियां इंटर कॉलेज में 16 फरवरी को वृहद रोजगार मेला लगाया जा रहा है। पहले इस मेले में 30 कंपनियां प्रतिभाग करने को थी, इनके सापेक्ष एक हजार पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा गया था। अब इसकी संख्या में इजाफा हो गया। जहां कंपनी 70 हो गई है, वहीं पदों की संख्या बढ़कर 11 हजार कर दी गई है। मेले में बदायूं के अलावा बरेली मंडल के चारों जिलों के युवा प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

सरकार की ओर से बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। मेले में प्राइवेट कंपनियां प्रतिभाग करती है जो दक्षता के आधार पर युवाओं का चयन कर उन्हें अपने यहां रोजगार मुहैया कराती हैं। ऐसे में कोरोना काल के बाद जिले में पहली बार ऑफलाइन रोजगार मेला लगाया जा रहा है। मेले में बदायूं के अलावा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर के बेरोजगार युवाओं को आमंत्रित किया गया है। इसके तहत वह शहर के हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज में 16 फरवरी को लगने वाले वृहद रोजगार मेले में शिरकत करेंगे। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि पहले मेले में 30 कंपनियां प्रतिभाग कर रही थी, जो अब 70 हो गई हैं। अब 11 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले के 25 हजार बेरोजगारों को भेजी सूचना
ऑफलाइन वृहद रोजगार मेले की जानकारी देने के लिए विभाग की तरफ से जिला सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत युवाओं को मेसेज किया गया है, ताकि वे इस रोजगार मेले में शामिल होकर नौकरी प्राप्त कर सकें। वहीं विभाग की तरफ से महात्मा ज्योतिबा फूल यूनिवर्सिटी के कुलपति को भी पत्र भेजा गया है कि वह अपने माध्यम से सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को मेले के बारे में जानकारी करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed