फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   roadways

रोडवेज पर जाम : आईओसी, वन विभाग और निगम में खींचतान

Fri, 20 Aug 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
roadways
रोडवेज बस स्टैंड के पास लगा जाम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में रोडवेज बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में लगने वाला जाम लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। आम लोगों को नहीं पता कि जाम का एक कारण पुराने डिपो का डीजल पंप भी है। वर्कशॉप एक साल पहले ही नए भवन में शिफ्ट हो चुका है, लेकिन वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण डीजल पंप नए वर्कशॉप में शिफ्ट नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

दरअसल, रोडवेज का डीजल पंप इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), वन विभाग और रोडवेज के बीच खींचतान में फंसा हुआ है। ऐसे में डिपो की 131 बसों को रोज पुराने बस स्टैंड पर डीजल भरवाने आना पड़ता है। रोडवेज बस स्टैंड शहर का काफी व्यस्त इलाका है। यहां चौबीस घंटे चहल-पहल रहती है। रोडवेज बस स्टैंड के पास ही निजी बस स्टैंड है। यहां से भी रोज 250 से ज्यादा निजी बसों का संचालन होता है। इसके साथ ही प्रमुख लावेला चौक, वाटर वर्क्स रोड, जीआईसी, अंबेडकर पार्क, पुलिस लाइंस चौराहा भी पास-पास ही हैं। बरेली-मथुरा और मुरादाबाद-फर्रुखाबाद के साथ बदायूं-बिजनौर हाईवे भी यहां से होकर गुजरते हैं। ऐसे में यहां वाहनों का दबाव बना रहता है। रोज बड़ी संख्या में रोडवेज बसों के यहां आने के कारण हालात ज्यादा खराब रहते हैं।
विज्ञापन

आस-पास के दुकानदारों का कहना है कि रोज ही यहां जाम लगता है। दुकानदारों का कहना है कि अगर रोडवेज का डीजल पंप नए वर्कशॉप में शिफ्ट हो जाए तो बसों के बार-बार डीजल लेने के लिए पुराने स्टैंड तक लगने वाले चक्कर खत्म हो जाएंगे। इससे जाम से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डग्गामारी के लिए कुख्यात है आसपास का इलाका
रोडवेज बस स्टैंड के आसपास का इलाका डग्गामारी को लेकर कुख्यात है। नियमानुसार परिवहन निगम के बस स्टैंड की परिधि में दो सौ मीटर तक निजी वाहनों में सवारियों को नहीं भरा जा सकता, लेकिन यहां जीआईसी चौराहा और वाटर वर्क्स रोड से डग्गमार वाहनों का संचालन होता है। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होती। इसको लेकर धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल तक हो चुकी है।
-
ये बोले दुकानदार
रोडवेज और आसपास के इलाकों में लगने वाले जाम और यहां की सड़कों की दुर्दशा के लिए अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं होती।
-जगदीश कुमार
-
रोडवेज के आस-पास जाम ही नहीं डग्गामारी और अव्यवस्थाएं भी जिम्मेदार हैं। डिपो का डीजल पंप शिफ्ट कराने में देरी के पीछे भी अधिकारियों की मंशा ठीक नहीं लगती।

-गौरव अरोरा
-
रोडवेज का वर्कशॉप शिफ्ट हुए एक साल से ज्यादा हो गया है। इसके बाद भी पुराने स्टैंड पर बसों का जमावड़ा रहता है। डीजल पंप शिफ्ट हो तो कुछ राहत मिले।
-गुलाम मुईनुद्दीन
-
रोडवेज बस स्टैंड के आस-पास अतिक्रमण हटाने के नाम पर तमाम दुकानों को तोड़ दिया गया, लेकिन इसके बाद भी जाम की समस्या खत्म नहीं हुई है।
-विजय मेंहदीरत्ता
----------------
डीजल पंप के संबंध में आईओसी के सेल्स ऑफीसर से बात की है। एनओसी का मामला वन विभाग के स्तर पर लटका हुआ है। अगर निगम की ओर से एनओसी संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने में कोई कमी शेष है तो वन विभाग को इस संबंध में निगम को लिखना चाहिए था। अब तक इस संबंध में वन विभाग ने निगम को नहीं लिखा है। मैने हाल ही में चार्ज लिया है। इस संबंध में डीएफओ और संबंधितों से बात करके डीजल पंप शिफ्ट कराने की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।
- लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed