फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roads of Madhuban Colony remained filled with dirty water, causing problems to pedestrians.

Budaun News: मधुबन काॅलोनी की सड़क पर भरा रहा गंदा पानी, राहगीरों को हुई परेशानी

Sun, 19 May 2024 05:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 19 May 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Roads of Madhuban Colony remained filled with dirty water, causing problems to pedestrians.
मधुबन कॉलोनी में हुए जलभराव से होकर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद
बदायूं। मधुबन काॅलोनी की सड़क पर पांच घंटे तक गंदा पानी भरा रहा। जल निकासी बाधित होने से शनिवार सुबह छह बजे से 11 बजे तक राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई।
विज्ञापन

एक महीने में तीसरा मौका है जब जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ है। नगर पालिका परिषद के जेई कृष्ण गोपाल ने 15 दिन पहले आश्वासन दिया था कि समस्या का समाधान कराया जाएगा। लेकिन, उसके बाद भी समस्या जस की तस है। मार्ग से करीब एक हजार लोगों का आवागमन रहता है, जो तकलीफ झेल रहे हैं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त पदभार संभाल रहे सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने नगर पालिका से जेई को जलभराव की समस्या के संबंध में बातचीत की। इसके बाद जेई का कहना था कि 15 दिन में समाधान हो जाएगा। जेई ने बताया कि सोमवार से काम लग जाएगा। मधुबन कॉलोनी के मुख्य नाले का ढाल फ्लाई ओवर की ओर किया जाएगा ताकि जल निकासी सुचारु हो जाए।
विज्ञापन


आने-जाने में दिक्कत होती है, किससे कहें, कई बार मुद्दा उठाया पर कोई राहत न मिल सकी। सिर्फ आश्वासन मिले।- अभिषेक अग्निहोत्री, मधुबन कालोनी

बच्चों को स्कूल तक लाने ले जाने में गिरने का खतरा रहता है। अफसर भी देखकर निकल जाते हैं। कब राहत मिलेगी। यही सवाल हम सभी का है। - जितेंद्र कुमार, मधुबन कालोनी

मधुबन कॉलोनी में हुए जलभराव से होकर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद

मधुबन कॉलोनी में हुए जलभराव से होकर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद

मधुबन कॉलोनी में हुए जलभराव से होकर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद

मधुबन कॉलोनी में हुए जलभराव से होकर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed