फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roads cordoned off to dry corn...people's lives at risk

Budaun News: मक्का सुखाने को घेरीं सड़कें... जोखिम में लोगों की जान

Mon, 16 Jun 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Roads cordoned off to dry corn...people's lives at risk
उझानी- ​बिल्सी रोड पर सुखाई जा रही मक्का। संवाद
बदायूं/ उझानी। जिले के किसान सड़कों पर मक्का सुखा रहे हैं। कई सड़कों के एक लेन पर किसानों ने मक्का फैला दिया है। इससे उधर से गुजरने वालों को दिक्कत हो रही है। खासकर बाइक सवार इससे फिसलकर घायल हो रहे हैं। एक दिन पहले ही मक्का के चलते फिसलकर एक बाइक सवार की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत उझानी- बिल्सी रोड पर है। करीब 16 किलोमीटर की इस सड़क पर संजरपुर, पाल का नगला रोहान, सिरासौल, रायपुर आदि गांवों के किसानों ने सड़क पर मक्का फैला दिया है। ऐसे में सामने से कार आने पर बाइक सवार को बचकर निकलना मुश्किल हो रहा है। ट्रक और मेेटाडोर क्रास करते समय बाइक सवार साइड में नहीं रुका तो उसकी जान को जोखिम है। दो दिन पहले संजरपुर के पास फिसलने से गिरे बाइक सवार ने इसकी शिकायत मौके पर मौजूद किसानों से की तो वह झगड़े पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

ऐसा ही नजारा उझानी और भूड़ा- भदरौल रोड पर भी है। पटपरागंज, चमारी, सुकटिया और बमनौसी गांव की सड़कों पर मक्का फैलाया गया है। इस रोड पर होकर भी भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। इससे राहगीर परेशान हैं। उझानी और कादरचौक रोड पर किसानों ने मक्का सुखाना शुरू कर दी है। उझानी के रास्ते कादरचौक होकर एटा, इटावा और मैनपुरी तो दूसरी तरफ संभल और मुरादाबाद के लिए वाहन आते- जाते हैं। इस पर भारी वाहन ज्यादा निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

सोत नदी के पुल भी फैलाया मक्का
उसहैत। बदायूं शहर से मुजाहिदपुर रोड के बीच बने सोत नदी के पुल भी किसानों ने मक्का फैला दिया है। मक्का फैला कर पुल की एक लेन पूरी तरह बंद कर दी गई है। इलाके के अधिकतर गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने- जाने के लिए इसी पुल से होकर गुजरना पड़ता है। रविवार सुबह में बदायूं निवासी प्रकाशचंद्र शर्मा की स्कूटी मक्का के कारण से फिसल गई। गनीमत रही कि वह पुल की रेलिंग की वजह से नीचे नहीं गिरे।
-------------------

मक्का पर बाइक फिसलने से गई है युवक की जान
वजीरगंज। मुड़िया- करेंगी रोड पर पिछले चार- पांच दिनों से किसान सड़क पर ही मक्का सुखा रहे हैं। शुक्रवार रात मुड़िया सतासी निवासी बाइक सवार 25 वर्षीय संदीप खेत से घर लौट रहे थे। उसी दौरान मक्का पर पहिया जाते ही उनकी बाइक फिसल गई थी। इसके बाद संदीप सामने से आ रहे ई- रिक्शा के नीचे आ गए और मौत हो गई।

-------------------------

जरा किसानों की भी सुनो... खलिहान बचे नहीं, कहां सुखाएं मक्का
- सड़क पर मक्का सुखा रहे किसानों की अपनी समस्या है। पाल का नगला निवासी नेमचंद्र कहते हैं कि अनाज की गहाई के बाद उसे सुखाने के लिए पहले सरकारी खलिहान (परौटी) हुआ करती थी। जब भी अनाज सुखाने की आवश्यकता होती, तिरपाल बिछा कर फैला दिया करते थे। अधिकतर खलिहान पट्टे पर दिए जा चुके हैं। जो बचे हैं, उन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया गया है। संजरपुर के नेत्रपाल का कहना है कि वह सड़क पर मुक्का नहीं सुखाएं तो कहां जाएं।
कोट,
- सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। अगर सड़कों पर मक्का को सुखाया जा रहा है तो गलत है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सड़क पर मक्का सुखाने से किसानों को रोके, जिससे किसी की जान न जा सके। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

उझानी- बिल्सी रोड पर सुखाई जा रही मक्का। संवाद

उझानी- बिल्सी रोड पर सुखाई जा रही मक्का। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed