{"_id":"5deaab968ebc3e1bb169048c","slug":"road-badaun-news-bly3870495111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के विपरीत सड़क बनी तो नगर पंचायत अध्यक्ष ने उखड़वायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के विपरीत सड़क बनी तो नगर पंचायत अध्यक्ष ने उखड़वायी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। कस्बे के वार्ड छह में बनी इंटरलॉकिंग सड़क छह महीने में ही धंस गई। ईंटों के नीचे न ठीक से रेत डाली गई और न रोड़ी। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल गुप्ता सड़क उखड़वा दी। उन्होंने ठेकेदार पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दोबारा सड़क को बनाने के निर्देश दिए।
बता दें कि करीब दो करोड़ की लागत से यहां स्थित होली चौक का सौंदर्यीकरण हो रहा है।
शासन ने नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत घोषित किया है। इसके लिए शासन द्वारा कस्बे के विकास को धनराशि भी दी जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल गुप्ता ने शुक्रवार को वार्ड संख्या छह स्थित होली चौक का दो करोड़ की लागत से हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। छह महीने पहले बनी इंटरलॉकिग सड़क कई जगह धंसी मिली। जब ईंट हटाकर देखी गईं तो नीचे रेत और रोड़ी बहुत कम मात्रा में मिली तो कुछ जगह मिली ही नहीं। कई जगह सड़क धंस चुकी है। चेयरमैन ने ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई और सड़क को उखड़वा दिया। सड़क को दोबारा मानकों के अनुसार बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि होलीचौक पर हो रहे सौंदर्यीकरण के तहत लोगों के लिए फुटपाथ, कुर्सियां, लाइट,पानी आदि की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए किसी तरह की कमी नहीं रखी जा रही है। आदर्श नगर पंचायत के तहत विकास कार्यों की पूरी योजना बनाकर शासन को भेजी जा चुकी है।