फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Risauli wins the Sirasaul SPL cricket tournament title.

Budaun News: रिसौली ने जीता सिरासौल एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Fri, 19 Jun 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Risauli wins the Sirasaul SPL cricket tournament title.
फाइनल मैच जीतने के बाद खुशी मनाते रिसौली टीम के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : धर्मेंद्र त्यागी
फाइनल मैच में सिरासौल पट्टी जसा को 6 विकेट से हराया, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, संजय को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
विज्ञापन

बिल्सी। ग्राम सिरासौल पट्टी जसा में आयोजित एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेल प्रेमियों के भारी उत्साह और रोमांचक माहौल के बीच हुआ। खिताबी मुकाबले में रिसौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरासौल पट्टी जसा की टीम को 6 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फाइनल मुकाबले में सिरासौल पट्टी जसा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवरों में टीम ने 151 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मोहित सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 69 रन बनाए। वहीं लालू ने 35 रन तथा गौरव ने नौ रन का योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रिसौली की ओर से गेंदबाजी करते संजय सिंह ने दो, विष्णु ने दो और एक-एक विकेट अर्जुन और हिरदेश कुमार ने लिया।
विज्ञापन

152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिसौली की टीम ने शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम के बल्लेबाजों ने संजय सिंह और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। रिसौली की जीत के नायक संजय सिंह रहे, जिन्होंने शानदार 54 रन बनाए। उनके अलावा अनूप ने 53 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अर्जुन ठाकुर ने 29 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सिरासौल जसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए लालू शर्मा ने दो, आशीष और गौरव ने एक-एक विकेट लिया। पूरे क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सिरासौल के लालू शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ खेल भावना को भी बढ़ावा देती हैं। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर क्षेत्रीय लोगों ने आयोजक समिति की सराहना की। इस अवसर पर आयोजक अनुज प्रताप सिंह, अवनेश राघव, दीपक चौहान, कीर्ति सिंह, टिंकू शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, आशु सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed