फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rijoula's zip member missing, report of kidnapping on SP candidate and husband

रिजौला की जिपं सदस्य लापता, सपा प्रत्याशी और पति पर अपहरण की रिपोर्ट

Thu, 01 Jul 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rijoula's zip member missing, report of kidnapping on SP candidate and husband
बदायूं। सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाक्य और उनके पति पूर्व विधायक सिनोद शाक्य के खिलाफ वार्ड नंबर 41 रिजौला की जिला पंचायत सदस्य अरुणा कुमारी उर्फ अरुण कुमारी के पति अनिल यादव ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि अरुणा का अपहरण जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में जबरन मतदान कराने के लिए किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर तीन जुलाई को मतदान होना है। भाजपा की ओर से पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी वर्षा और सपा की ओर से पूर्व विधायक सिनोद शाक्य की पत्नी सुनीता शाक्य प्रत्याशी हैं। दोनों दलों के पास अध्यक्ष पद के लिए जरूरी संख्या बल नहीं है। ऐसे में एक-एक सदस्य को लेकर मारामारी हो रही है। चुनाव में निर्दलियों की भूमिका अहम है। उसावां के गांव राजा नगला निवासी अरुणा कुमारी उर्फ अरुण कुमारी पत्नी अनिल यादव ने वार्ड नंबर 41 रिजौला से निर्दलिय जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीता है।
विज्ञापन

अनिल यादव का आरोप है कि 27 जून रविवार को वह पत्नी के साथ दवा लेने जा रहे थे। उसावां से निकलने के बाद कुछ दूरी पर दो सफेद रंग की गाड़ियां आईं। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुनीता शाक्य, उनके पति और चार-पांच अज्ञात लोग बैठे थे। इन लोगों ने उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया और जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। आरोप है कि ऐसा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जबरन मतदान कराने को लेकर किया गया है। अनिल यादव की तहरीर पर पुलिस ने सुनीता शाक्य उनके पति पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उसावां थाने में एक जिला पंचायत सदस्य के पति ने पत्नी के अपहरण की रिपोर्ट कराई है। उन्होंने सपा प्रत्याशी व उनके पति को नामजद कराया है। पुलिस जानकारी कर रही है कि जिला पंचायत सदस्य कहां हैं। उन्हें जल्दी तलाश कर लिया जाएगा। - संकल्प शर्मा, एसएसपी

भाजपा को दिख रहा है कि चुनाव में हार निश्चित है। इस कारण भाजपा नेता बौखला गए हैं। पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग कर सपाइयों को हतोत्साहित करने की कोशिश की जा रही है। फर्जी मुकदमों से सपाई हतोत्साहित होने वाले नहीं हैं। जीत का गणित सपा के साथ है। भाजपा को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।
- सिनोद शाक्य, पूर्व विधायक (सपा प्रत्याशी के पति)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed