{"_id":"578838f93cd089f73aff8e0b4fa46d80","slug":"review-and-govind-crown-crowned-miss-mister-farewell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" समीक्षा और गोविंद को पहनाया मिस-मिस्टर फेयरवेल का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा और गोविंद को पहनाया मिस-मिस्टर फेयरवेल का ताज
उझानी (बदायूं)।
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरके पब्लिक स्कूल में सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। डायरेक्टर आशीष अग्रवाल ने केक काटा। समीक्षा माहेश्वरी मिस फेयरवेल और मिस्टर फेयरवेल का ताज गोविंद शर्मा का पहनाया गया।
स्कूल परिसर में फेयरवेल पार्टी शुरू होने पर डायरेक्टर आशीष अग्रवाल और प्रधानाचार्य सुशील कवि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने इंटर के छात्र और छात्राओं को उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए उनके दायित्व का बोध कराया। कहा कि पढ़ाई के दौरान मेहनत करना भी उनके दायित्व का ही हिस्सा है। जूनियर वर्ग के छात्र और छात्राओं ने ज्ञानवर्धक जानकारियां शेयर कर परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने की कामना की।
सीनियर और जूनियर वर्ग की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत डांस भी किया। घंटों तक धूमधड़ाके बाद डायरेक्टर ने केक काटा तो सभी उत्साहित बच्चे उछल पड़े। श्री अग्रवाल ने समीक्षा माहेश्वरी को मिस और गोविंद शर्मा को मिस्टर फेयरवेल चुने जाने का ऐलान किया। उन्होंने दोनों को मुकुट भी पहनाया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद थीं।