फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Revenue reached coir village Team, damage reported

जटा गांव में पहुंची राजस्व टीम, नुकसान की रिपोर्ट दी

Wed, 19 Aug 2015 12:22 AM IST
उसहैत (बदायूं)
उसहैत (बदायूं) Updated Wed, 19 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

गंगा के उस पार के गांव जटा में कटान धीमा पड़ गया है लेकिन अभी भी गांव वालों में दहशत बरकरार है। राजस्व टीम पहुंची और उसने चार मकानों के ढह जाने की पुष्टि करते हुए एसडीएम को रिपोर्ट दे दी है। वहीं बाढ़ खंड की टीम ने भी जटा गांव में कटान की स्थितियों का जायजा लिया। टीम का कहना है कि अगर, नई जगह बसे गांव में कटान होता है तो गांव वाले चाहेंगे तो वह उस गांव में कटान निरोधक कार्यों का प्रसताव बनाकर भेज सकेंगे।
जटा गांव में पिछले तीन दिनों से गंगा कटान कर रही है। एसडीएम के निर्देश पर भी एक दिन देर से पहुंची राजस्व टीम में लेखपाल अशोक सक्सेना और कानूनगो आर्येंद्र ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम दातागंज ओपी तिवारी को सौंप दी है। लेखपाल ने रफ्फन, राजमोहम्मद, शकील और सुनील के मकान कटान में ध्वस्त हो जाने की रिपोर्ट सौंपी है। बताया यह भी है कि गांव को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। कटान पुराने जगह बसे गांव में हुआ है।
विज्ञापन

इधर, बाढ़ खंड के एक्सईएन इंतियाजुर्रहमान के निर्देश पर सीपी सिंह, राधेश्याम, जुल्फिकार जेई मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि पुराने वही मकानों के अवशेष गिरे हैं जो पिछले सान कटान में ढहे थे। उनका कहना था कि नई जगह बसे ग्राम जटा में कटान प्रभावी नहीं है। अगर, इस नए गांव में कटान होता है तो प्रशासन और गांव वाले चाहते हैं तो कटान निरोधक के लिए वह बाढ़ खंड की ओर से प्रस्ताव बनवाकर शासन को भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed