फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Respect for the women of Dhanupura

धनूपुरा की महिलाओं का किया सम्मान

Fri, 29 Oct 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Respect for the women of Dhanupura
धनूपुरा गांव में प्रेशर कुकर भेंट करतीं डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह। साथ में मौजूद सीओ स? - फोटो : BADAUN
बदायूं। बृहस्पतिवार को डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कादरचौक के गांव धनूपुरा पहुंचे। उन्होंने शराब का धंधा छोड़ने वालीं और अन्य लोगों को प्रोत्साहित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। तीन महिलाओं को परचून की दुकान, एक एलईडी, प्रेशर कुकर, सौ बच्चों को किताबें कॉपी आदि बांटीं।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन ने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़कर अपने घर के काम-काज के साथ समाज के लिए कुछ करती हैं तो यह बड़ी उपलब्धि होती है। अगर इंसान ठान ले तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। इससे बच्चों को अच्छा वातावरण मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं के नाम से परिवार की पहचान हो और सड़क, मोहल्ले बनाए जाएं। योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिया जाए।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि किसी प्रकार की दिक्कत हो तो प्रशासन पूरी मदद करेगा और पूरा सहयोग रहेगा। वह सीओ अनिरुद्ध सिंह को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने पुलिस को इस पुनीत कार्य में लगाकर अच्छा परिणाम हासिल किया है। इस कार्य में लगे लोगों को सम्मानित किया जाएगा। अन्य लोगों को भी जागरूक करें। सीओ सहसवान अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि धनूपुरा की तस्वीर अब बदल चुकी है। यहां के लोग कच्ची शराब का काम छोड़ चुके हैं। अब इन्हें अन्य अच्छे रोजगार में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने भी किया सहयोग
सहसवान के आसिफ ने दस हजार रुपये बकरी पालन के लिए दिए। बिल्सी के प्रफुल्ल वार्ष्णेय और सहसवान के सलीम ने दस दस हजार रुपये दिए। उन्होंने तीन महिलाओं को परचून की दुकानें खुलवाईं। आरिफ ने सिलाई मशीन व प्रेशर कुकर प्रदान किया। बबलू ने एक एलईडी टीवी दी। जबकि उझानी के रजत गुप्ता ने सौ बच्चों के लिए किताबें, स्टेशनरी व खेल सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed