फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   resign

सामूहिक रूप से इस्तीफा देना शुरू किया एनपीआरसी ने

Fri, 30 Aug 2019 09:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
resign
बदायूं। शासन की ओर से प्रेरणा एप लागू किया जा रहा है। इसके बाद में शिक्षकों को विद्यालय आने और जाने के समय के बारे में एप पर जानकारी देनी होगी, साथ ही अन्य जानकारी भी एप के माध्यम से शिक्षकों को सीधे विभाग को देनी होगी। इसके चलते विरोध के रूप में वजीरगंज, सहसवान के एनपीआरसी (संकुल प्रभारियों) ने अपने पद से सामूहिक इस्तीफा बीईओ को दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर प्रेरणा एप शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर शिक्षकों की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है। प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से पांच सितंबर को इसका विरोध किया जाएगा। उनके आह्वान पर एनपीआरसी (संकुल प्रभारियों) ने अपने पदों से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि वह अब वह केवल शिक्षण कार्य करेंगे। इसके बाद विभाग का कोई भी काम नहीं करेंगे। ऐसे में वजीरगंज और सहसवान के एनपीआरसी ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना अब सरकार सारा काम एप से ही करा ले। वह अब प्राथमिकता के आधार पर केवल शिक्षण कार्य ही करेंगे। वहीं विभागीय अधिकारियों की ओर से अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। उनका कहना है कि अगर एनपीआरसी अपना पद छोड़ना ही चाहते हैं, तो नियम के तहत एक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से सभी एनपीआरसी अपना-अपना इस्तीफा नियुक्ति अधिकारी को दें। सभी का इस्तीफा मंजूर कर लिया जाएगा। इस्तीफा देने वालों में आफताब अहमद, फहीम अहमद, मुमताज उद्दीन, जमील अहमद, इकबाल अहमद, राजेंद्र कुमार गुलाटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed