फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report against four in the fight in the theater

Budaun News: रंगशाला में हुई मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 02 Dec 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Report against four in the fight in the theater
खजुरारा गांव में बरात चढ़त के दौरान 28 नवंबर को हुई थी घटना
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। पिछले दिनों बरात चढ़त के दौरान रंगशाला में नर्तकी को खींचने की कोशिश के बाद हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दूल्हे के भाई की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार तड़के दोबारा दबिश भी दी, लेकिन आरोपी घरों पर नहीं मिले।
घटना 28 नवंबर देर रात करीब 11 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरारा निवासी व्यक्ति की बेटी की बरात दातागंज के मोहल्ला बड़ापारा से आई थी। दूल्हा तुलसी जिस रंगशाला के सोफे पर बैठा था, उसी पर नर्तकियां डांस कर रहीं थीं। आरोप है कि उसी दौरान खजुरारा निवासी संजीव पुत्र तालेवर ने नशे की हालत में रंगशाला के मंच पर चढ़कर नर्तकी को खींचने की कोशिश की। नर्तकी तो बच गई, लेकिन बरातियों ने आरोपी संजीव को मंच से उतार दिया था। इससे गुस्साए संजीव, उसके पिता तालेवर, गांव के ही रामबहादुर और रोहताश ने दूल्हे के चचेरे भाई आलोक की जमकर पिटाई कर दी थी। पुलिस ने घायल आलोक के भाई रिंकू की तहरीर पर शुरू में कार्रवाई नहीं की। हालांकि पुलिस दबिश देने आरोपियों के घर पहुंची थी, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला था। पुलिस ने घटना के तीसरे दिन 30 नवंबर को नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। घायल आलोक का अभी बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि मारपीट के दौरान दूल्हे के गले से सोने की चेन और नोटों का हार भी खींच लिया गया था। एफआईआर में नोटों का हार और सोने की चेन घटना के दौरान गुम हो जाने का भी जिक्र है।
विज्ञापन

इलाज कराके लौटने पर लिखाई मारपीट की रिपोर्ट
कछला कस्बे के वार्ड नंबर छह निवासी मेवाराम, उसके बेटे समेत पुत्रवधू की 23 नवंबर की दोपहर पड़ोस के कल्लू समेत उसके परिजनों ने बेरहमी से पिटाई की थी। पिटाई से घायल मेवाराम, दुर्गपाल और उसकी पत्नी सीमा घायल हो गईं थीं। इलाज कराके लौटे मेवाराम ने बुधवार की शाम आरोपी कल्लू, तोताराम, ममता पत्नी कल्लू और पूरन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed