{"_id":"6269a2fb705ba25945710f7f","slug":"removed-loudspeakers-from-religious-places-badaun-news-bly4829732137","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए
विज्ञापन
बिसौली में धार्मिक स्थल से लाउस्पीकर उतरवाती पुलिस। संवाद।
- फोटो : BADAUN
बदायूं। उच्च न्यायालय व शासन के निर्देश पर बुधवार को जिले भर में धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतारने का अभियान चलाया गया। शहर से देहात तक सभी धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए, सभी संचालकों को इस बात के नोटिस थमाए गए कि वे भविष्य में इनका बिना अनुमति उपयोग नहीं करेंगे। अधिकतर जगह एक या दो ही छोड़े गए हैं जबकि पहले वहां पांच से छह लाउडस्पीकर तक लगे थे।
उच्च न्यायालय ने हाल ही में आदेश जारी किया है। इसके क्रम में पुलिस प्रशासन के अफसरों को डीजीपी मुख्यालय से भी निर्देश मिले हैं कि ध्वनि प्रदूषण के लिहाज से धर्मस्थलों व अन्य संस्थाओं पर लगे लाउडस्पीकर हटा दिए जाएं। इस मामले में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के स्थानीय निर्देश का व्यापक असर बुधवार को दिखाई दिया। थानों की पुलिस के साथ प्रशासन की टीम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लोगों ने विभिन्न स्थानों से लाउडस्पीकर हटवाए। साथ ही कुछ स्थानों पर ध्वनि तीव्रता को कम कराते हुए उसे इस तरह से व्यवस्थित कराया गया जिससे कि लाउडस्पीकर की आवाज धर्मस्थल-प्रतिष्ठान से बाहर न जाए।
शहर में लालपुल तिराहे की मस्जिद, जामा मस्जिद चौराहा, मीराजी के हनुमान मंदिर, पनबड़िया के दुर्गा मंदिर समेत अन्य धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। अधिकतर जगह एक या दो लाउडस्पीकर ही छोड़े गए हैं जबकि पहले वहां पांच से छह लाउडस्पीकर तक लगे थे।
विज्ञापन
उसावां। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों व मंदिरों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए।
कुंवरगांव। शासन के निर्देश पर बुधवार को मंदिरों और मस्जिदों के शिखर पर लगे लाउडस्पीकर को पुलिस ने अभियान चलाकर उतरवा दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि मस्जिद में भी एक लाउडस्पीकर लगाया जाएगा, जिससे धीमी आवाज में अजान की जाएगी। उन्होंने पुजारी और मौलानाओं से शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।