{"_id":"29ff265660f1ddc616cf75c07103ae13","slug":"remembered-with-drawing-and-painting-kalam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रॉइंग और पेंटिग के साथ याद किए गए कलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रॉइंग और पेंटिग के साथ याद किए गए कलाम
बदायूं।
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदर एथीना स्कूल में गुरुवार को ड्रॉइंग और पेंटिग प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाओं और स्मृति के आधार पर सुंदर चित्रकारी की।
विद्यालय की निर्देशिका चयनिका ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य शीबा खान ने कहा कि विद्यालय में आयोजित होने वाली विविध प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्र/छात्राओं का सर्वांगींण विकास करना है। अंत में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उनको श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर मिसाइलमैन डॉ. कलाम की वेशभूषा में आई छात्रा ओजस्वी ने उनके व्यक्तित्व और राष्ट्रीय योगदान पर आत्मकथा शैली में प्रकाश डाला।