फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Remember the birthday of former Prime Minister Chandra Shekhar

जन्मदिन पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर

Fri, 17 Apr 2015 11:28 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 17 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Remember the birthday of former Prime Minister Chandra Shekhar
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर का 89 वां जन्म दिन जिलेभर में मनाया गया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय चन्द्रशेखर सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज के दबे कुचले, पिछडे़ लोगों के उत्थान में लगा दिया। वे हमेशा समतामूलक समाज के पक्षधर रहे।  समाज में व्याप्त ऊंच- नीच जैसी विषमताओं का उन्होंने सदैव विरोध किया। संघर्ष के बूते ही वह प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन हुए।  प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने समाज में फैली हुई कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने का प्रयास करते रहे। आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर हम सभी समाजवादी यह प्रण करते हैं कि चन्द्रशेखर जैसे प्रखर समाजवादी के पदचिह्नों पर चलेंगे तथा असली समाजवाद को स्थापित करेंगे।
विज्ञापन

गोष्ठी में विधायक आशीष यादव, सुरेशपाल सिंह चौहान, गुलफाम सिंह यादव, बलवीर सिंह यादव, खालिद रजा, ज्वाला प्रसाद कश्यप, अहमद परवेज, राजू यादव, प्रभात अग्रवाल, राजपाल शर्मा, सुखवीर सिंह, ओमकप्रकाश कश्यप, हीरालाल वर्मा, राजेन्द्र सिंह, महावीर सिंह, अशोक यादव आदि थे। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने भी चंद्रशेखर को उनके जन्म दिन पर याद किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी, रोहित कुमार, जितेश एन लाल,सलमान अकरम, अमन सैफी, अमन सक्सेना, भुवनेश यादव, मुजीब अंसारी, अवनीश कुमार, आशू सैफी, विपिन कठेरिया, रविंद्र शाक्य, अमित गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भी जयंती को धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य रविशरण सिंह ने स्वर्गीय चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर रामभजन शाक्य, रामौतार शर्मा, चंद्रपाल सिंह, दिलीप कुमार, नागेंद्र, प्रवीण कुमार गुप्ता, दीपक मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, महावीर सिंह, अमित गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed