{"_id":"5e751d3f8ebc3e77515fb562","slug":"remains-of-gau-dynasty-case-badaun-news-bly4002854163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश के अवशेष मिलने की शिकायत पड़ी भारी, पुलिस ने थाने ले जाकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश के अवशेष मिलने की शिकायत पड़ी भारी, पुलिस ने थाने ले जाकर की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उघैती (बदायूं)। इलाके में पशुओं के अवशेष मिलने की शिकायत करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। आरोप है कि पुलिस ने मामले को रफादफा करने के लिए गोवंश के अवशेष दफन कर दिए। जब शिकायतकर्ता किसान ने पुलिस के इस कारनामे के फोटो खींचे तो पुलिस उसे ही गाड़ी में डालकर थाने ले गई, जहां उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल में खींचे गए फोटो डिलीट कर दिए गए।
थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी रामवीर शर्मा का आरोप है कि शुक्रवार सुबह ईखखेड़ा गांव के पास हाईवे किनारे प्याऊ के पास गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े हुए थे। मौके पर दर्जनों लोग पहुंच गए थे। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दबाने के लिए अवशेषों को वहीं एक गड्ढे में दफन करने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल से फोटो ले लिए। इससे पुलिस कर्मी चिढ़ गए और उन्हें जबरन कार में डालकर थाने ले गए। जहां उनकी पिटाई करने के बाद मोबाइल छीन कर फोटो मिटाए। पीड़ित रामवीर शर्मा ने इंस्पेक्टर को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी होने पर गोसेवा रक्षा समिति के बाबा गरीब दास, रामाशंकर यादव, ओम प्रकाश, सत्यपाल, नन्हे, सुरेश श्रीवास्तव, शाहरुख आदि भी थाने पहुंचे गए।
जानवरों के अवशेष मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली। उस व्यक्ति का सिर्फ मोबाइल देखा था और फिर बाद में लौटा दिया। थाने लाकर मारपीट करने और फोटो डिलीट करने के आरोप गलत है।
विज्ञापन
- प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर उघैती