फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   religion

एकजुट हो मुसलमान करें आतंकवाद का विरोध: मौलाना शब्बीर

Tue, 01 Oct 2019 10:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
religion
बदायूं। बिसौली स्थित सादात हवेली इमाम बारगाह में आयोजित एक मजलिस में इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया गया। मजलिस में मौजूद मौलानाओं ने दुनिया भर के मुसलमानों की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए उनसे आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मजलिस को खिताब करते हुए कोलकाता से आए सुन्नी मौलाना शब्बीर वारसी ने कहा कि इमाम हुसैन ने अपना बलिदान देकर इंसानियत को बचाया। इंसानियत को मिटने से बचाने के साथ इस्लाम को नई जिंदगी देने के लिए कर्बला में न सिर्फ बड़ों ने अपनी कुर्बानियां दी, बल्कि छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने भी अपनी शहादत दी। उनके इस त्याग और बलिदान से सबको सबक लेना चाहिए। मौलाना ने कहा कि आज पूरी दुनिया आतंकवाद का शिकार है। हर जगह बेगुनाहों का खून बहाया जा रहा है। सैकड़ों साल पहले कर्बला में यजीद नाम के सबसे बड़े आतंकवादी ने नबी की औलादों का बेरहमी से कत्ल कर दिया था। कर्बला आतंकवाद की पहली घटना थी, जिसमें जालिमों ने जुल्म की सभी हदें पार की थीं। आज भी उन्हीं की नस्ल के लोग दुनिया में आतंकवाद फैलाकर बेगुनाहों का कत्लेआम कर रहे हैं। इसलिए हर मुसलमान का फर्ज है कि वह आतंक के खिलाफ एकजुट हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed