{"_id":"66ccc0d9468710ac3b043d98","slug":"registration-date-extended-for-class-9-and-11-students-badaun-news-c-123-1-sbly1001-124754-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कक्षा नौ व 11 के छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कक्षा नौ व 11 के छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शासन ने कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की तिथि में परिवर्तन किया है। प्रधानाचार्यों को 10 सितंबर तक का समय दिया गया है। ऐसे में छात्र-छात्राएं अपने शैक्षिक अभिलेख और फीस जमा कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव डॉ. नीरज कुमार पांडे ने बताया कि छात्रों के हितों का ध्यान रखते हुए तिथि बढ़ाई गई है। अब प्रधानाचार्य प्रति छात्र 50 रुपये अग्रिम पंजीकरण शुल्क चालान के माध्यम से ट्रेजरी में 10 सितंबर तक जमा कर सके हैं। इसके बाद यह फीस जमा नहीं होगी। वहीं वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरण को 11 से 13 सितंबर के बीच ऑनलाइन चेक किया जाएगा।
इसमें नाम, फोटो और अभिलेख देखे जाएंगे। हालांकि इस बीच ऑनलाइन कोई अपडेट नहीं होगा। अगर कोई कमी है तो उनको नोट कर लें। 14 से 20 सितंबर के बीच उन कमियों को सुधारा जा सकेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद में जिन छात्राें ने आवेदन किए हैं उन सभी छात्रों को फोटो युक्त आवेदन 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने होंगे।