{"_id":"5974ea044f1c1b30598b46b7","slug":"regional-manager-arrived-at-the-management-of-roadways-depot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज डिपो की व्यवस्था परखने पहुंचे क्षेत्रिय प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज डिपो की व्यवस्था परखने पहुंचे क्षेत्रिय प्रबंधक
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
एअारएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छुट्टी के दिन अचानक पहुंची टीम को देख मची अफरातफरी
रोडवेज डिपो की व्यवस्था देखने के लिए रविवार को सुबह अचानक क्षेत्रीय प्रबंधक टीम के साथ डिपो पहुंच गए तो खलबली मच गई। परिवहन निगम के अधिकारी और कर्मचारी आनन-फानन में सभी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए। एआरएम की मौजूदगी नहीं होने पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने डिपो इंचार्ज हेमराज से व्यवस्थाओं के बाबत जानकारी ली।
रविवार को सुबह करीब 11 बजे बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा, टीआई रोशनलाल आदि के साथ रोडवेज डिपो पहुंचे। कर्मचारी अधिकारी कुछ समझ पाते इससे पहले उन्होंने डिपो का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। आरएम प्रभाकर मिश्रा ने डिपो में मौजूद अधिकारियों के साथ मीटिंग की और वर्कशाप स्थित टीन शेड में पहुंचे। उन्होंने सुबह से डिपो से रवाना हुई बसों की जानकारी ली। लिपिक ने उनको बताया कि निर्धारित बसों के मुकाबले में 15 बसें कम निकली हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तुरंत बसों को रवाना करने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि वह अचानक डिपो का निरीक्षण कर बसों के संचालन, जाम की समस्या, वर्कशाप की स्थिति को परखने के लिए पहुंचे थे। डिपो में आने वाली बसों के दाएं-बाएं खड़े होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और वर्कशाप के बराबर में लगा गेट खुलवाने के तत्काल निर्देश दे दिए। कहा कि गेट पर तीन सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाए, जो वर्कशाप में आने वाली बसों को दाएं-बाएं नहीं खड़े होने देंगे।
वर्कशाप के पीछे खड़ी कर दी खटारा बस
क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा जिस वक्त डिपो में निरीक्षण करने के लिए एंट्री कर रहे थे, इस बात का पता चलते ही कई दिनों से डिपो में खड़ी खटारा बस को फोरमेन ने वर्कशाप के पीछे ले जाकर खड़ा कर दिया। इस बस में न तो शीशे लगे थे, न ही दरवाजे ढंग से खुल रहे थे। रोडवेज कर्मचारी ने बताया कि दो और खटारों बसों को दाएं-बाएं खड़ा कर दिया गया था ताकि अधिकारियों की नजर ना पड़े।
विज्ञापन
गंदगी पर नहीं दिया ध्यान
डिपो में अंदर से बाहर तक फैली गंदगी क्षेत्रीय प्रबंधक को नहीं दिखी। वर्कशाप में गंदगी में खड़े होकर बसों की सफाई कर रहें कर्मचारी भी उन्हें नजर नहीं आए। जिस जगह परिवहन निगम के अधिकारी बैठे थे, वहां भी गंदगी का ढेर लगा था। जिसे वह नजरअंदाज करते हुए चले गए। अचानक निरीक्षण हुआ इसलिए रोडवेज कर्मचारी भी गंदगी की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर को नहीं बदल सकें।
मैं चंदौसी आया हूं। डिपो की स्थिति देखने के लिए सुबह बरेली से क्षेत्रीय प्रबंधक और अन्य अधिकारियों की टीम डिपो पहुंची थी। सब कुछ सामान्य मिला है। डिपो में बसें दाए-बाएं खड़ी न करने के निर्देश दिए गए हैं।
- राजेश कुमार, सहायक क्षेत्रिय प्रबंधक, बदायूं डिपो