फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Refusing consent after metering will act on those

रजामंदी के बाद पैमाइश न मानने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 04 Jul 2015 11:06 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 04 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Refusing consent after metering will act on those

थाना स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान दिवस में रजामंदी के आधार पर की गई पैमाइश को मौके पर न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीएम शंभूनाथ ने उसहैत थाने में आयोजित समाधान दिवस में यह बात कही। डीएम शंभूनाथ एसएसपी सौमित्र यादव के साथ शनिवार को उसहैत थाने में पहुंचे। यहां समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को सुना।

विज्ञापन

समाधान दिवस में डीएम शंभूनाथ ने कहा कि जनता का समाधान दिवस पर विश्वास बढ़ रहा है। कई शिकायतों के फिर से जाने पर डीएम ने लेखपालों से जवाब तलब किया। डीएम को पता लगा कि कई मामलों में रजामंदी के बाद हुई पैमइश को एक पक्ष के लोग नहीं मान रहे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि जब समझौते के आधार पर पैमाइश कराई जाती है तो बाद में पैमाइश को न मानने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों और लेखपालों को हिदायत दी कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में दोनों पक्षों को सुना जाए।
विज्ञापन

डीएम ने नगर पंचायत उसहैत की निकाय सम्पत्ति का चिन्हींकरण करने कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। कहा कब्जा हटाने के बाद अगर कोई फिर से कब्जा करता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। समाधान दिवस में भूमि पर कब्जा, पैमाइश, पट्टे पर कब्जा आदि की 17 शिकायतें आईं। शिकायतों के निस्तारण में एसएसपी सौमित्र यादव ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरीफनगर। समाधान दिवस में पांच शिकायतें आईं। कूबरी गांव के लेखपाल के समाधान दिवस में न पहुंचने पर एसडीएम दिनेश कुमार ने उनके खिलाफ कार्रवाई को लिखा है। इस मौके पर एसओ गंगा सिंह यादव ने भी शिकायतों का निस्तारण कराया।

सहसवान कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में नौ शिकायतें आईं।दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम दिनेश कुमार सिंह,सीओ उमेश यादव, तहसीलदार नानक सिंह, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed