फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Refused to marry the girl on the bike as dowry demand

दहेज में बाइक मांगने पर लड़की का शादी से इंकार

Thu, 30 Apr 2015 12:08 AM IST
दातागंज।
दातागंज। Updated Thu, 30 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Refused to marry the girl on the bike as dowry demand
एक उच्च शिक्षित लड़की ने दहेज लोभियों को जो सबक सिखाया उसके साहस को सभी ने सलाम किया है। दरवाजे के समय बाइक की मांग पर अड़े लड़के से लड़की ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। तब दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले गई। बुधवार को दिन भर पंचायत चली तो तय हुआ कि लड़की पक्ष का जो खर्चा हुआ है वह लड़के वाले देंगे। लिहाजा, बारात को बिना दुल्हन के ही लौट जाना पड़ा।
विज्ञापन

पड़ोसी जिला काशीरामनगर के गांव चंदवा से मंगलवार को कस्बे में बारात आई थी। लड़की वालों ने बारात का जोरदार स्वागत किया। नाश्ता कराया गदया। बारात कस्बे में चढ़ी। लड़की वाले के घर पहुंचने पर जैसे ही दरवाजे की रस्म शुरू हुई, तो लड़के ने होने वाले ससुर के सामने अपाचे बाइक की मांग रख दी। लड़की के पिता और बाकी तमाम लोगों ने लड़के को समझाने की कोशिश की किंतु उसने किसी की एक नहीं सुनी। लड़के के सामने पिता के गिड़गिड़ाने पर लड़की को बुरा लगा। उच्च शिक्षित लड़की ने कह दिया कि वह ऐसे दहेज लोभियों के साथ किसी हाल में शादी नहीं करेगी। लड़की की इस बात को सुनकर लड़के वाले भी सन्न रह गए। लड़का पक्ष के कुछ लोगों ने जबरदश्ती की कोशिश की। इसी पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बारातियों-घरातियों में अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस भी आ धमकी। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आई। इस मामले को लेकर बुधवार को भी दिन भर पंचायत होती रही। तय किया गया कि लड़की पक्ष का खाना-नाश्ता आदि पर जो भी खर्च हुआ है उसे लड़के पक्ष के लोग देंगे। पंचायत के इस फैसले के बाद बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई। बता दें कि लड़की का पूरा परिवार भी उच्च शिक्षित है। इस मामले को लेकर यहां पर काफी चर्चा रही। लोगों का कहना था कि ऐसी ही लड़कियों द्वारा दहेज लोभियों को सबक सिखाया जाएगा। उसने शादी न करके वास्तव में बहुत साहस का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed