फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Red lines Lagengi The wheat procurement

लक्ष्मण रेखा लाघेंगी इस बार गेहूं खरीद

Fri, 08 Apr 2016 12:13 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 गेहूं क्रय केंद्रों पर पिछले सालों केंद्रों की व्यवस्था ऐसी रही कि कहीं तो किसानों की गेहूं बेचने को भीड़ लगती रही तो कोई सेंटर खाली ही पड़े रहे। इसकी वजह थी कि क्रय केंद्रों की सीमा तय कर रखी गई थी। पहली बार शासनादेश के तहत किसान अब किसी भी सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर अपना गेहूं बेच सकता है। भले ही वह ब्लाक और जिला की सीमाओं से अलग हो। नए आदेशों पर सीमा निर्धारण हटाकर एक तरह से गेहूं खरीद की लक्ष्मण रेखा को लांघकर किसान अपना गेहूं किसी भी केंद्र पर बेच सकेगा। 
विज्ञापन

जिले में गेहूं का लक्ष्य बढ़ाकर 1.33 लाख एमटी रखा गया है। पिछले वर्ष केवल 85 हजार एमटी लक्ष्य था। गेहूं खरीद में केंद्रों की सीमाओं को खत्म करने से गेहूं की खरीद लक्ष्य आसानी से पाया जा सकता है। माना जाता है कि यही वजह है कि गेहूं खरीद का लक्ष्य ज्यादा बढ़ा कर भेजा गया है। लक्ष्य बढ़ाए जाने के पीछे इस बार की गेहूं फसल अच्छी होना भी बताया जाता है। सीमा मुक्ति गेहूं खरीददारों को भी अच्छा साबित होगी। पड़ोसी जिलों के इंटीरियल इलाके अपने जिले से लगे होने के कारण अधिकतर पड़ोसी जिलों के किसानों का गेहूं बदायूं की सीमा ही बिकेगा।   
विज्ञापन

-----
सीमा मुक्ति से इन इलाकों पर पड़ेगा फर्क  
बदायूं। गेहूं खरीद में सीमा मुक्ति हो जाने से जिले के सीमावर्ती इलाकों में बड़ा फर्क पड़ेगा। दातागंज क्षेत्र जहां शाहजहांपुर की सीमा से जुड़ा है, वहीं कादरचौक क्षेत्र से फर्रुखाबाद, कासगंज, सहसवान से कासगंज और संभल, इस्लाम नगर क्षेत्र से संभल, आसफपुर क्षेत्र से मुरादाबाद और रामपुर, कुंवरगांव क्षेत्र से बरेली जिले की सीमाएं प्रभावित होती हैं। इनसे लगे क्रय केंद्रों पर दोनो ओर किसान अपना गेहूं बेच सकेंगे। यहां बता दें सुविधाओं में जो जिला इन सीमावर्ती केंद्रों को आगे रखेगा, वहीं सबसे अधिक गेहूं आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इस बार पहली बार सीमा बंधन मुक्त गेहूं खरीद हो रही है। पहला प्रयोग है, किसानों को इससे भारी सुविधा होगी। इस प्रयोग के अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है। 
-कौशलेंद्र वर्मा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed