फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Record dengue patients found in two days, 43 in critical condition

दो दिन में डेंगू के 76 रोगी मिले, 43 की हालत गंभीर

Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Record dengue patients found in two days, 43 in critical condition
बदायूं। डेंगू अब बेकाबू होने लगा है। मंगलवार और बुधवार दो दिन में जिले में सबसे ज्यादा 76 नए रोगी मिले हैं। इनमें हालत गंभीर होने के कारण 44 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेंगू के यह वे मामले हैं जिनको एलाइजा टेस्ट के जरिए डेंगू की पुष्टि हुई है। निजी लैबों से डेंगू की पुष्टि वाले रोगी इनमें शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में 23 स्थानों पर डेंगू के 38 नए रोगी मिले। सबसे ज्यादा आठ नए रोगी गद्दी चौक, सिविल लाइंस, लोचीनगला, जिला अस्पताल, जवाहरपुर में मिले। उझानी के बसोमा में बुधवार को डेंगू के चार रोगी मिल। बुधवार को हुई जांचों में 11 रोगियों को जिला अस्पताल और 27 को राजकीय मेडिकल कॉलेज में डेंगू की पुष्टि हुई। बुधवार को जिले में डेंगू के सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 144 हो गई है। मंगलवार को भी जिले में अलग-अलग स्थानों पर डेंगू के 38 नए रोगी मिले थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की 39 टीमों ने बुधवार को भी अभियान चलाकर कई स्थानों पर मच्छरों का लार्वा नष्ट किया। जवाहपुरी, लोची नगला, सिविल लाइन में भी कई घरों में डेंगू के मच्छरों का लार्वा पाया गया। इधर, डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद भी मलेरिया विभाग ने फॉगिंग शुरू नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर, उझानी, दातागंज, जगत, कादरचौक में व्यापक प्रकोप
बदायूं। डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप शहर के साथ उझानी, कादरचौक, जगत और दातागंज नगर के गांवों में है। मंगलवार को उझानी नगर के डेंगू के आठ रोगी मिले थे। इसके साथ ही बसोमा में भी डेंगू का प्रकोप है। कादरचौक ब्लॉक के गांव बेहटा डंबर नगर और मोहमदगंज में चार लोगों को निजी लैब की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन गांवों में अब तक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन नहीं किया गया है। दातागंज के डहरपुर में बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप है।

एक सितंबर से अब तक डेंगू
एनएन-वन जांचें- 2584
एलाइजा जांच- 605
कुल रोगी मिले- 162
सक्रिय रोगी- 144
अस्पताल में भर्ती-43
अब तक मलेरिया रोगी- 1352
फैल्सीपेरम रोगी- 139
नवंबर मध्य तक डेंगू के मुफीद मौसम रहता है। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। जहां से भी बुखार के प्रकोप की सूचना मिल रही है वहां टीमों को भेजकर जांच कराई जा रही है। हाल ही में हुई बारिश के बाद डेंगू का प्रकोप और बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।
- डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed