फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Received 3.74 million, will soon turn solid waste plant

3.74 करोड़ मिले, जल्द चालू होगा सॉलिडवेस्ट प्लांट

Sat, 24 Oct 2015 11:44 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 24 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण के लिए बन रहा ड्रीम प्रोजेक्ट सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जल्द चालू हो सकता है। उतरना-सहपुरा गांव के बीच करीब चार किलोमीटर रोड निर्माण के लिए शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 3.74 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। इसी सड़क की वजह से प्लांट का काम लटका हुआ था। करोड़ों रुपये की मशीनें रखी हैं। प्लांट चालू होने के बाद शहर समेत कई नगर पालिका और नगर पंचायतों का कूड़ा निस्तारण आसानी से होगा। प्लांट चालू होने से ग्रीन बदायूं-क्लीन बदायूं के सपने को गति मिलेगी।
प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप मॉडल पर ग्राम पंचायत उतरना के मजरा सहपुरा में नवंबर 2011 में सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने का काम शुरू हुआ था। ट्रिपल पी मॉडल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का काम दिसंबर 2012 तक पूरा होना था। प्लांट चलाने के लिए कार्यदायी संस्था सीएंडडीसी का गुड़गांव की मेसर्स एटूजेड इंफास्ट्रक्चर लिमिटेड से करार हुआ था। करीब 12.50 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में सरकार को भी 5.78 करोड़ देने थे। शासन स्तर से बजट का भुगतान फंसने पर प्लांट का रुक गया।
विज्ञापन

बाद में सरकार ने अगस्त में 2.87 और नवंबर 2013 में 2.91 करोड़ का भुगतान करके अपने हिस्से का 5.78 करोड़ रुपये बजट जारी कर दिया। काम ने गति पकड़ी। करोड़ों रुपये की मशीनें स्थापित हो गईं, लेकिन उतरना से सहपुरा तक की सड़क प्लांट चालू होने में रोड़ा बन गई। सीएंडडीसी ने सड़क के लिए 3.76 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा। करीब एक साल बाद शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना से सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 3.74 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। सड़क के लिए धन जारी होने के बाद प्लांट का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
मेरी जानकारी में आया है कि शासन ने उतरना-सहपुरा रोड के लिए स्वीकृति दे दी है। प्लांट का काम 70 फीसदी तक पूरा हो गया है। रोड बनने के बाद बाकी की कुछ मशीनें भी आसानी से पहुंच जाएंगी। रोड निर्माण के बाद दो से तीन महीने के भीतर प्लांट चालू हो जाएगा।
-आरएन पांडेय, वरिष्ठ स्थानिक अभियंता सीएंडडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed