फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   reap

पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

Mon, 05 Jan 2015 01:06 AM IST
badaun
badaun Updated Mon, 05 Jan 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
reap

थाना मूसाझाग में पुलिस कर्मियों के कृत्य पर गुस्सा जताते हुए रविवार को भी चौतरफा विरोध प्रदर्शन किया गया। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। रोष जताते हुए दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। कहा, अगर अगले 48 घंटों में बलात्कारियों को नहीं पकड़ा गया तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन और उग्र किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नितिश कुमार रस्तोगी, मोनू पंडित, दीपांशु, दीपक सक्सेना, हर्ष कुमार सिंह, देव प्रताप सिंह, शुभम् सक्सेना, ओम देव सिंह, पुरोषोत्तम साहू, दिनेश, अभय पंडित, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

पीड़िता से मिलने पहुंची नारी सुरक्षा मंच की टीम
बदायूं। नारी शक्ति सुरक्षा मंच की तमाम सदस्याएं रविवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। उसके बाद मूसाझाग थाने जाकर उपस्थिति अधिकारियों से बातचीत कर रोष जताया। प्रदेश अध्यक्ष अदिति रस्तोगी के नेतृत्व में पहुंची सदस्याओं ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना संगठन की  प्राथमिकता है। अध्यक्ष अदिति रस्तोगी ने कहा कि बड़ी शर्म की बात है कि हमारे प्रदेश में एक के बाद एक रेप, हत्या, लूट, डकैती, अपहरण जैसी घटनाएं घट रही हैं। बावजूद इसके शासन, प्रशासन कोई अंकुश नहीं लगा पा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को कठोर कदम उठाने की मांग की। सरिता राठौर, संगीता वर्मा, नीलम वर्मा, राधा वर्मा, पुष्पलता वर्मा, नेहा सक्सेना, पूजा जुनेजा, ज्योति सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल की एक सभा वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में माहौर धर्मशाला में संपन्न हुई। सभा में श्री गुप्ता ने कहा कि थाना मूसाझाग की घटना और प्रदेश में अन्य कई स्थानों पर हुई यह घटनाएं स्पष्ट तौर पर कुशासन की कहानी कह रहीं हैं। गुंडे बदमाश और बलात्कारी अब थानों में हावी हैं। हर तरफ अराजकता दिखाई दे रही है। वरिष्ठ नजर मंत्री अनुज सक्सेना ने भी कहा कि बदायूं नगर की व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और जलभराव से नगर की जनता परेशान है। इस मौके पर दीपेंद्र गुप्ता, अवधेश गुप्ता, चेतराम सागर, बालकिशन शर्मा, सुधीश गुप्ता, राजीव रस्तोगी, अनिल मौर्य, लालता प्रसाद साहू, अरविंद गुप्ता, डॉ. वीडी गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed