{"_id":"ba2ed161cbcfb7440aea9464eb00371a","slug":"rapid-survey-made-the-panchayats-the-reserve-base-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रैपिड सर्वे’ बना पंचायतों के आरक्षण का आधार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रैपिड सर्वे’ बना पंचायतों के आरक्षण का आधार
badaun
Updated Fri, 12 Jun 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले पदों के आरक्षण की नींव रखने को रैपिड सर्वे 15 जून से शुरू होगा और 27 जून तक चलेगा। इसके लिए ट्रेनिंग का कार्य शुरू हो चुका है। ट्रेनिंग से पहले रणनीति पर डीएम भी समीक्षा कर चुके हैं।
विज्ञापन
जिले में पंचायतों के परिसीमन का कार्य पूरा होने के बाद 885 ग्राम पंचायतें बढ़कर 1038 हो गई हैं। आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के कारण आरक्षण तय होना है। इसके लिए पंचायतराज विभाग को डीएम से मिले निर्देशों पर रैपिड सर्वे शुरू करना है। रैपिड सर्वे शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार को सालारपुर और उझानी में प्रशिक्षण हो गया है। बाकी ब्लाकों में 13 जून को प्रशिक्षण होगा। मतदाता सूची के नोडल अधिकारियों को ही 15 ब्लाकों में जोनल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
परिवार और व्यक्तियों की होगी गणना
रैपिड सर्वे में जहां पिछड़ी जाति की जनसंख्या शामिल की गई गई है तो अनुसूचित जाति के परिवारों की गणना होना है। इसके लिए अध्यापक, नलकूप चालक, लेखपाल, ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में लगाया गया है।
विज्ञापन
2099 प्रगणक और 208 पर्यवेक्षक
रैपिड सर्वे में 2099 प्रगणक और 208 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। सबसे अधिक 142 प्रगणक सहसवान ब्लाक में लगाए गए हैं और सबसे कम 111 प्रगणक इस्लामनगर में होंगे।
ब्लाकवार इस तरह लगाए गए हैं प्रगणक और पर्यवेक्षक
ब्लाक प्रगणक पर्यवेक्षक
-------------------------
1. समरेर 116 12
2. सालारपुर 135 14
3. वजीरगंज 116 11
4. बिसौली 138 14
5. आसफपुर 142 14
6. इस्लामनगर 111 11
7. दहगवां 164 16
8. सहसवान 180 18
9. अंबियापुर 155 16
10. उझानी 169 17
11. कादरचौक 137 13
12. उसावां 116 12
13. म्याऊं 131 13
14. जगत 167 17
15. दातागंज 122 11
---------------------------
योग 2099 208
---------------------------