{"_id":"5fcfccaf8ebc3ecf5c3acde1","slug":"rape-from-child-badaun-news-bly4294774149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज, आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज, आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वजीरगंज इलाके में तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। देर रात उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। इसके बाद मंगलवार दोपहर उसे जेल भेजा गया। इधर, बालिका की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
आरोपी विनोद पुत्र नरेश सोमवार शाम तीन वर्षीय बालिका को उसके ही घर के सामने से उठाकर ले गया था। उस समय बालिका घर के सामने खेल रही थी। आरोपी वहां पहुंचा और उसे खिलाने के बहाने अपने साथ गांव के बाहर ट्यूबवेल पर ले गया। फिर ट्यूबवेल की कोठरी में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसी समय कुछ लोग ट्यूबवेल के नजदीक से गुजर रहे थे। उन्होंने बालिका के रोने की आवाज सुनी तो ट्यूबवेल की कोठरी में झांककर देखा। उसके बाद बालिका के परिवार वालों को सूचना दी। इससे परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। वह बालिका को थाने ले गए। पुलिस ने देर रात उनकी तहरीर पर आरोपी विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इसके साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर उसे जेल भेज दिया गया।
इधर, पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण करा दिया है। उसकी रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी का डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भी कराया है।