फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rape case

धर्मस्थल पहुंचकर फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने की पड़ताल

Wed, 13 Jan 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rape case
घटना स्थल पर तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं/उघैती। सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में मंगलवार को लखनऊ से फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम में शामिल वैज्ञानिकों ने पूरा क्राइम सीन बनाया। गवाहों को बुलाकर जानकारी ली गई। उनसे पूछा गया कि जब घटना हुई थी, तब वह कहां मौजूद थे। उन्होंने किस तरह मदद की या उन्होंने और क्या किया। टीम ने मौके के फोटो भी लिए। देर शाम तक टीम घटनास्थल पर जांच करती रही।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर मंगलवार दोपहर पहुंची थी, इससे पूर्व धर्मस्थल और उसके आसपास इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि ये टीम लखनऊ से आई थी, जिसमें पांच वैज्ञानिक के साथ ही 15 सदस्य शामिल थे। टीम के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने धर्मस्थल और उसके आसपास इलाके में घेराबंदी कर दी थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल से काफी दूर कर दिया था। वहां सिर्फ घटना के दौरान बताए गए गवाहों को बुलाया गया। बताते हैं कि टीम के अधिकारियों ने महिला और उसके बेटे समेत दो-तीन अन्य लोगों को घटनास्थल पर बुलाया था। सबसे एक-एक करके पूछताछ की गई। उनसे पूछा गया कि घटना के दौरान वह कहां मौजूद थे। अगर महिला कुएं में गिरी थी तब उन्होंने क्या मदद की थी या उन्होंने क्या किया था। इन सबके आधार पर टीम ने पूरा क्राइम सीन बनाया। महिला किधर से आई, कुएं में कैसे पहुंची इस सबकी पड़ताल की। ये जांच शाम तक चलती रही। उसके बाद टीम यहां से रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि टीम की जांच पूरी हो गई है। कुछ रह गया होगा तो वह बुधवार सुबह आकर जांच करेगी। फिलहाल टीम की जांच पूरी होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में एसएसपी को सौंपेगी जांच रिपोर्ट
मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला टीम ने जो जांच की है, उसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर एसएसपी को सौंप दी जाएगी। बताया जा रहा है कि पुलिस उसी जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाएगी।

मंगलवार को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। उन्होंने अपनी जांच पड़ताल की है। उन्होंने जो भी जांच में पाया है, उसकी रिपोर्ट बनाकर देंगे, जिसके आधार पर अगली कार्रवाई होगी। - संकल्प शर्मा, एसएसपी

घटना स्थल पर मौजूद फॉरेंसिक टीम के वाहन। संवाद

घटना स्थल पर मौजूद फॉरेंसिक टीम के वाहन। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed