फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rape case

पड़ोसियों के बयान भी अलग.. कुछ बोली जिंदा आई, कुछ बोले पता नहीं

Tue, 12 Jan 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rape case
बदायूं। सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में सोमवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर महिला के पड़ोसियों के बयान दर्ज किए। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला को जब आरोपी घर छोड़कर गए थे तब वह जीवित थी, जबकि कुछ लोगों का कहना था कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

एक दिन पहले इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर महिला के पति, बेटे और बेटियों समेत घर में मौजूद तीन अन्य लोगों के बयान दर्ज किए थे। इस दौरान कुछ पड़ोसियों के भी बयान दर्ज किए गए थे, जिसमें यह बात निकलकर सामने आई थी गांव में तमाम लोग ऐसे हैं, जिन्हें घटना के बारे में कोई न कोई जानकारी है। ऐसे लोगों की सूची काफी लंबी है। इसी के चलते सोमवार को पुलिस फिर गांव पहुंची और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए। इस दौरान कुछ लोगों ने स्पष्ट कहा कि महिला को जब घर लाया गया था तब वह जीवित थी। उसकी मौत घर में ही हुई थी। बल्कि कुछ लोग बयान देने से बचते रहे। उनका कहना था कि उन्हें स्पष्ट नहीं पता कि महिला जीवित आई थी या मरी हुई थी। उन्होंने सुबह महिला को मृत अवस्था में देखा था। इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी सामने आए, जो परिवार वालों के बयान का समर्थन करते दिखे। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास रहने वालों के बयान दर्ज करेगी। इंस्पेक्टर के मुताबिक सोमवार को भी कई लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, लेकिन अभी उन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed