फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rape

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी से मिली धमकियां तो पलायन कर गया परिवार

Sun, 08 Dec 2019 06:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
rape
बदायूं। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। उन्नाव में भी दुष्कर्म की दो घटनाएं हो चुकीं हैं। बहू- बेटियों की सुरक्षा को लेकर समाज का हर तबका चिंतित है, लेकिन थाना बिल्सी की पुलिस ऐसे मामलों में गंभीर नजर नहीं आती। थाना क्षेत्र के गांव में महिला के घर में घुसकर तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने कई बार थाने लाकर फरियाद लगाई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इधर, आरोपी लगातार महिला व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देता रहा, जिससे डरकर महिला अपने पूरे परिवार के साथ गांव से ही पलायन कर गई। अब वह कहा हैं इसके बारे में गांव वालों को भी नहीं पता।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र की एक महिला का पति मजदूरी पर रंगरोगन का काम करता है। उसके दो बेटे व एक बेटी है। एक बेटा दिल्ली में रहता है जबकि छोटा बेटा बदायूं में रहकर पढ़ाई कर रहा है। 12 वर्षीय बेटी उसके साथ ही रहती है। महिला के मुताबिक गांव का ही एक दबंग उस पर गलत नजर रखता है, तथा आते जाते उससे छेड़छाड़ व गलत हरकतें करता रहता था। इसका वह विरोध भी करती तो उसे धमकी दे देता था। दो नवंबर को उसका पति मजदूरी करने वजीरगंज गया था, जबकि उसकी बेटी बाहर खेल रही थी। इसी दौरान दबंग उसके घर में घुस आया तथा अंदर से कुंडी लगा ली। इसके बाद उसने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। फिर वहां से चला गया। महिला के अनुसार पति के आने के बाद वह थाना बिल्सी पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने बताया कि जब वह दुबारा सात नवंबर को पति के साथ थाने जा रही था तब आरोपी एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ रास्ते में मिला और जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार उसने वरिष्ठ अधिकारियों से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी उसे लगातार जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे वह बेहद डर गई। इसके बाद वह कुछ दिन पहले गांव से पलायन कर गई। अब महिला अपने परिवार के साथ कहां गई है, इसका गांव वालों को भी नहीं पता। उसके घर में ताला लटका है।
विज्ञापन

महिला के पलायन करने पर भी पुलिस खामोश-
- दुष्कर्म की घटनाओं से पूरा देश हिला हुआ है। हर किसी की जुबान पर हैदराबाद और उन्नाव की घटनाएं हैं, लेकिन बिल्सी क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के बाद गांव से पलायन करने के मामले में आखिर पुलिस क्यों खामोश है, यह किसी को समझ नहीं आ रहा है। लोगों की जुबां पर कई सवाल हैं, पर पुलिस किसी का जवाब नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
-यह रुपयों के लेनदेन का मामला था। महिला की शिकायत में जांच की गई थी, लेकिन जांच में दुष्कर्म का मामला नहीं निकला था। लेनदेन के चक्कर में महिला इस तरह के आरोप लगा रही है। अब महिला इस समय कहां है, इसकी जानकारी नहीं है।

धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, एसओ बिल्सी
महिला संबंधी मामलों को तो मैं खुद ही प्रमुखता से लेता हूं, लेकिन इस तरह की कोई शिकायत मुझे नहीं मिली। यदि शिकायत मिलती तो मैं खुद ही जाकर इसकी जांच करता। फिलहाल ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है।
संजय कुमार रेड्डी, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed