फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Randomly moving Budaun city is

बेतरतीब तरीके से बढ़  रहा है बदायूं शहर

Wed, 13 Jul 2016 11:43 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नई कालोनियां भी नियमों को ताख पर रखकर हो रहीं हैं विकसित
 कोई भी शहर तब ही सुंदर लगता है जब योजना तरीके से उसे बसाया जाए। सड़कें लंबी चौड़ी हों। नाले-नालियां ऐसे हों ताकि जलनिकासी की कोई समस्या न हो। पर यह सब बदायूं शहर में नहीं हो रहा है। यहां पर जो भी नई कालोनियां विकसित हो रहीं हैं,वह मानकों को ताक पर रखें हैं। खास बात तो यह है कि शहर में जो भी नये भवन बन रहे हैं उनमें ज्यादातर तो ऐसे हैं जिनके नक्शे पास ही नहीं हैं। वह मनचाहे तरीके से निर्माण करा रहे हैं, जिसकी वजह से उन स्थानों पर सड़क-नाले-नालियों की आ रही है। जिम्मेदार महकमा भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
चूंकि बदायूं जिला मुख्यालय है सो आसपास नगरों के तमाम लोग यहां पर आकर बस गए हैं। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर मकान के लिए प्लाट खरीद लिए हैं। जो अपने तरीके से ही निर्माण करा लेते हैं। वह विनियमित क्षेत्र से भवन का नक्शा भी पास नहीं कराते। ऐसे ही तमाम वजहें जिसकी वजह से शहर ठीक तरह से विकसित नहीं हो रहा है। शहर के सभी बाहरी स्थानों पर नये भवनों का निर्माण चल रहा है। या फिर लोगों ने प्लांट में नींव लगवा रखीअ है। जिस तरह से शहर बढ़ रहा है, उसकी कोई योजना नहीं है। 
विज्ञापन

----
ड्रेनेज सिस्टम भी नहीं होता
नई कालोनियों में ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं होने के कारण पानी का निकास नहीं हो पाता है। कभी-कभी कालोनी के अंदर ही पानी भर जाता है या फिर पास के खेत में उसे निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
होने चाहिए अच्छे-अच्छे पार्क
शहर में पार्क  भी नहीं हैं। लोग कहते हैं कि जहां पर भी नई कालोनी बन रहीं हैं, वहां पर बच्चों को खेलने और लोगों के सुबह-शाम घूमने के लिए पार्क भी बनने चाहिए।

-------
बाइपास निकला, बिल्सी रोड की किस्मत जागी
शहर के अंदर बाहरी वाहनों के  आने से अक्सर जाम लग जाता। इस समस्या को दूर कराने के लिए शासन ने बिल्सी रोड से बाइपास का निर्माण कार्य शुरूकरा दिया है, जो बरेली रोड पर जाकर मिलेगा। इसका निर्माण शुरू होने से बिल्सी रोड पर भी आबादी बढ़ने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed