फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ramnavmi

बिल्सी में धूमधाम से निकाली गई रामनवमी शोभायात्रा

Sun, 10 Apr 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ramnavmi
बिल्सी रामनवमी शोभायात्रा में शामिल एक झांकी। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव (रामनवमी) के उपलक्ष्य में आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर पर सबसे पहले हवन-यज्ञ कराया गया। इसके बाद विधायक हरीश शाक्य ने भगवान गणेश का तिलक कर शोभायात्रा का शुभांरभ किया। शोभायात्रा नगर के चंद्रशेखर आजाद मार्केट, बालाजी चौक, सर्राफा बाजार, बंबा चौराहा, मुख्य बाजार, कटरा बाजार होती हुई मोहल्ला संख्या आठ तक गई। उसके बाद थाना रोड, खैरी रोड होती हुई पुन मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में एटा से आई भगवान गणेश, राम-सीता, सांई बाबा, शंकर-पार्वती, मां दुर्गा के नौ रूप आदि आर्कषक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा को सफल बनाने में रजनीश शर्मा, हरिओम शर्मा, पंकज वार्ष्णेय, लवकुमार वार्ष्णेय, मुकेश बाबू गुप्ता, संतोष गुप्ता, पप्पू कश्यप आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

-
धूमधाम से निकाली गई श्रीराम बरात
उघैती। राम नवमी पर लगने वाले मेले से पूर्व शनिवार को श्रीराम बरात निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा से राम बरात का स्वागत किया गया। बरात में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

कस्बा उघैती में लगने वाले रामनवमी मेले में श्रीराम बरात का आयोजन किया गया। राम बरात में एक भव्य रथ पर श्रीराम और लक्ष्मण विराजमान थे, जबकि दूसरे रथ पर राजा दशरथ, भरत व शत्रुघ्न उसके बाद काली अखाड़ा, शिव तांडव, राधा कृष्ण की झांकी के साथ सेठ-सेठानी ने बच्चों का मन बहलाया। बरात शिव मंदिर से शुभारंभ होकर होली चौक बैंक रोड गुप्ता चौक होते हुए मेला परिसर में पहुंची। जहां पर भव्य स्वागत किया गया। राम बरात में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी राजीव कुमार तोमर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रुदायन में आज होगा श्याम बाबा का संकीर्तन
रुदायन(बदायूं)। लखदातार सेवा मंडल के तत्वावधान में प्रथम भव्य संकीर्तन का आयोजन 10 अप्रैल को किया जाएगा।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम कस्बे के न्यू ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल के सामने पड़े एक मैदान पर शाम सात बजे से किया जाएगा। इस दौरान यहां बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। साथ ही दिव्य शृंगार, छप्पन भोग, इत्र वर्षा, फूलों की होली के साथ भव्य आरती की जाएगी। इसमें श्याम सखी गौरी-साक्षी, राजीव गुप्ता उर्फ बब्बू भइया, सुधीर गुप्ता बबराला, उझानी के मंयक गुप्ता समेत कई कलाकार हिस्सा लेंगे। यह जानकारी चुनमुन गुप्ता ने दी।संवाद

बिल्सी में निकाली गई रामनवमी शोभायात्रा में गणेश जी की मूर्ति को तिलक करते विधायक हरीश शाक्य। सं?

बिल्सी में निकाली गई रामनवमी शोभायात्रा में गणेश जी की मूर्ति को तिलक करते विधायक हरीश शाक्य। सं?- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed