फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ramnavami Shobhasatrams drawn from fanfare

धूमधाम से निकालीं रामनवमी शोभयात्राएं

Wed, 05 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Wed, 05 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ramnavami Shobhasatrams drawn from fanfare
रामनवमी - फोटो : अमर उजाला
काली अखाड़े में शामिल कलाकारों का मनमोहक प्रदर्शन, झांकियों में विभिन्न स्वरूपों में दिखे बच्चे
विज्ञापन

श्री रामनवमी पर जिले में कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गईं। 
उझानी। श्री कामधेनु गौशाला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। झांकियों में देवी-देवताओं के रूप में सजे बच्चों पर भक्तों ने फूल बरसाए। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों का प्रदर्शन मनमोहक रहा। जय श्रीराम के जयकारों की गूंज के साथ मेन मार्केट में शोभायात्रा का स्वागत भी किया गया।
रामनवमी शोभायात्रा बाजारकलां मोहल्ले के बिहारी मंदिर परिसर से हवन-पूजन के साथ शुरू हुई। अतिथियों में शामिल हिंदूवादी नेता कुलदीप वार्ष्णेय ने नारियल फोड़ा और फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया। किलाखेड़ा मोहल्ला होकर शोभायात्रा बिल्सी रोड मार्केट और घंटाघर चौराहे पर पहुंची तो राम भक्तों ने जय श्रीराम का जयघोष किया। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों ने तलवार चलाकर करतब भी दिखाए। झांकियों का पूजन भी किया गया। स्टेशन रोड पर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। स्टेशन रोड पर कलाकारों की टोलियों में शामिल युवकों ने धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुरानी अनाज मंडी के रास्ते कछला रोड होकर मंदिर परिसर पहुंची शोभायात्रा के विसर्जन पर आयोजकों ने प्रसाद वितरण कराया। शोभायात्रा में अध्यक्ष रतन जिंदल, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, राजकुमार बंसल, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, राहुल शंखधार, संजीव गुप्ता, योगेश प्रताप सिंह, अमित प्रताप सिंह, अंकुर वार्ष्णेय, अभिषेक बंसल, चंदन वार्ष्णेय, गिरीशपाल सिंह, स्वनिल वर्मा, शिवकिशोर माहेश्वरी, विजय गोपाल, पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, धीरज मित्तल, अरविंद शर्मा, प्रदीप गुप्ता और बृजपाल शाक्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन


सहसवान में धूमधाम से निकली शोभायात्रा
सहसवान। श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में बैंड बाजे, काली अखाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने देव स्वरूपों की आरती उतारकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री कामेश्वर धाम मंदिर जहांगीराबाद से शुरू हुई शोभायात्रा मुहल्ले में भ्रमण के उपरांत अकबराबाद, नयागंज, नवादा, कोतवाली, मुख्य बाजार चौराहा, तहसील गेट, बिसौली बस स्टैंड, सैफुल्लागंज, गोपालगंज होती हुई वापस मंदिर पर पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे धार्मिक ध्वज लेकर चल रही युवाओं की टोली, उसके पीछे धार्मिक धुनें बिखेरता बैंड, काली अखाड़ा, सिंहासन पर आसीन मां दुर्गा और उसके पीछे श्री राम लक्ष्मण, माता जानकी, बजरंग बली की आकर्षक झांकियां मनोहारी दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा रोककर देव प्रतिमाओं की आरती उतारी और पूजा अर्चना की। शोभायात्रा में डॉ. स्वराज्य चंद्र गुप्त, किशन कुमार सर्राफ, चित्रकिशोर अगस्त्य, शिव प्रकाश सक्सेना, संजीव कुमार उर्फ डब्बू सर्राफ, आलोक माहेश्वरी, पंकज सोमानी, सौरभ माहेश्वरी, विनोद शर्मा, अंबरीश वर्मा, प्रेम स्वरूप गुप्त, पप्पू वर्मा, हनी, सोमेंद्र पाठक, रिंकू चांडक आदि का विशेष सहयोग रहा।

भगवान राम की महिमा की वर्णन किया
बदायूं। उझानी रोड स्थित संकटमोचन बालाजी दरबार में प्रारंभ हुए हनुमान जयंती महोत्सव के प्रथम दिन मथुरा से आए कथावाचक प्रदीप कृष्णानुरागी एवं गुरु हरीश चंद्र शर्मा ने अंजनी भवन में श्रीराम कथा में प्रभु की महिमा का गुणगान किया।
कथावाचक प्रदीप ने बताया कि भगवान राम का जो चरित्र है, वह अत्यंत आश्चर्यजनक ही नहीं अपितु अनुकरणीय आचरण में लेने के लिए भी उपयोगी है। उनका जीवन मधुर, सहज, सहृदय, धर्मनिष्ठ है। भगवान राम सभी के मनोरथ सिद्ध करते हैं। बस आस्था होनी चाहिए। उन्होंने सर्वोपरि ग्रंथ रामचरित मानस की महिमा तथा स्वरूप का उल्लेख भी किया। इस अवसर पर शिवओम, अमित पांडेय, मितांशु, राजीव शर्मा, दिनेश रस्तोगी, रेनू रस्तोगी, साधना, ओमकार शर्मा, दिनेश गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

सभी के लिए अनुकरणीय है भगवान राम का जीवन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य समाज के तत्वावधान में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। विशेष सत्संग एवं यज्ञ किया गया। इस मौके पर आचार्य संजीव रूप ने कहा कि श्री राम का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय है। भगवान राम का चित्र देखते ही उनका पावन चरित्र याद आता है। उन्होंने कहा हम सबको श्रीराम के जन्मोत्सव पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएंगे।
इस मौके पर अगरपाल सिंह, बद्रीप्रसाद, किशनपाल, साहब सिंह, प्रज्ञा आर्य, दुर्वेश कुमार सिंह, सत्यम आर्य, ईशू, तृप्ति, मोना, सूरजवती, मनोज कुमार, अनिल उपाध्याय, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। वहीं गांव बांसबरौलिया स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान के तत्वावधान में राम नवमी पर्व मंदिर के महंत रोहिताश कुमार शर्मा उर्फ उमाशंकर शास्त्री ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ भगवान राम की महाआरती की। सभी को प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर जंडैल सिंह, वेदव्यास शर्मा, चतुर्भुज मौर्य, रामश्री, दिनेश चंद्र हनी, उदयवीर सिंह, बंटी, संजीव राणा, विशेष  पाठक, बबलू माथुर, सौदान सिंह, हरीबाबू, चंद्रपाल, आनंद प्रकाश शर्मा, रंजीत गुप्ता, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।


आज निकाली जाएगी रामनवमी शोभायात्रा
बिल्सी। नगर के कछला बस स्टैंड के निकट स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर के तत्वावधान में विगत वर्षो की भांति रामनवमी के उपलक्ष्य में भगवान राम की शोभायात्रा गुरुवार को नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी। इसमें एटा, कासगंज, बदायूं आदि स्थानों की स्वचलित एवं आर्कषक झांकियां भी शामिल की जाएगी। यह जानकारी रजनीश शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed