फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ramnath kovind is down to earth personality

आत्मीयता से सराबोर है रामनाथ कोविंद का स्वभाव

Thu, 20 Jul 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 20 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Ramnath kovind is down to earth personality
रामनाथ कोविंद - फोटो : SELF
कोली समाज के साथ एक दशक तक मिलकर किया है काम
विज्ञापन

देश के राष्ट्रपति चुने गए रामनाथ कोविंद को लेकर उसहैत क्षेत्र के गांव सथरा में बृहस्पतिवार को खुशी का माहौल रहा। सथरा के रामप्रकाश कोरी ने उनके साथ एक लंबा वक्त गुजारा है। कोविंद जब अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तब वह उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में थे। उन्हें कई कार्यक्रमों में कोविंद का सानिध्य मिला। कोविंद के राष्ट्रपति चुने जाने की खबर मिलते ही वह खुशी से झूम उठे। बोले- बातचीत के दौरान हर बात आत्मीयता से सराबोर होती। उनका स्वभाव भी बेहद सरल रहा है। सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रकाश कोरी के घर पर बृहस्पतिवार को पूरे दिन जश्न का माहौल रहा। वह अपने बेटे अधिवक्ता संजीव भारतीय के साथ घर पहुंचे तो कई लोगों से रामनाथ कोविंद के बारे में अहम जानकारियां शेयर कीं। बताया- रामनाथ कोविंद से सबसे पहले उन्हें वर्ष- 1986 में मिलने का मौका मिला। उस वक्त दिल्ली में कोली समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था। अधिवेशन के दौरान उन्होंने संगठन के मुद्दे पर अहम बातें कीं। अप्रैल-1995 में तत्कालीन रुद्रपुर (अब ऊधमसिंहनगर) में सम्मेलन के दौरान कोविंद ने कहा था, अच्छा इंसान वही है जो दूसरों के काम आए। उस दिन वह काफी भावुक नजर आए। इसके अलावा कोविंद और रामप्रकाश ने कई सम्मेलन एक साथ शेयर किए। हरिद्वार में इंदौर, गुजरात के जूनागढ़ और महाराष्ट्र के जलगांव में समाज के लिए संदेश भी दिए। रामप्रकाश खुश तो उसी दिन से हैं जब वह पहली बार राज्यपाल बने। बोले- कोविंद से मिलने के लिए वह कोशिश करेंगे। पहले वह राष्ट्रपति पद की शपथ ले लें फिर मिलने के लिए रायसीना हिल्स संपर्क साधेंगे। रामप्रकाश का यह भी कहना है कि कोविंद भले ही उस सजातीय संगठन के मुखिया थे लेकिन हर बार ही उनके अंदर सभी समाज के उत्थान के विचार रहे हैं। अब देश को भी उनके विचारों का फायदा मिलेगा। सहसवान। राष्ट्रपति चुनाव में राजग प्रत्याशी रामनाथ कोविंद की जीत पर मोहल्ला जहांगीराबाद में संजीव कुमार उर्फ डब्बू सराफ के आवास पर लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष अंबरीश वर्मा, पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष शिव प्रकाश सक्सेना, रमाकृष्ण सक्सेना राय साहब, भवेश चांडक, अजय, रिंकू चांडक, शक्ति शंकर कुदेशिया, आदर्श सक्सेना, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed