फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ramnagar-Agra Fort Express will start operations from April 11, notification continues

11 अप्रैल से शुरू हो जाएगा रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन, नोटिफिकेशन जारी

Tue, 06 Apr 2021 05:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
Ramnagar-Agra Fort Express will start operations from April 11, notification continues
बदायूं। कासगंज-बरेली रेल रूट पर लंबी दूरी की एक और ट्रेन रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन 11 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने सोमवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कासगंज-बरेली रूट पर यह दूसरी लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन होगी।
विज्ञापन

कासगंज-बरेली रेल रूट पर कासगंज-काशीपुर, कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर, बांद्रा-रामनगर और रामनगर-आगरा फोर्ट का संचालन होता था। अप्रैल 2020 में कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण इन ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद करीब छह महीने पहले बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस का संचालन तो शुरू कर दिया गया, लेकिन दोनों पैसेंजर ट्रेन और रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन शुरू नहीं हो सका। मार्च 2021 के पहले सप्ताह में कासगंज-काशीपुर और कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर का संचालन स्पेशल ट्रेनों के रूप में शुरू कर दिया गया। अब रेलवे इस रेल रूट पर रामनगर-आगरा फोर्ट का संचालन शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05056 रामनगर-आगरा फोर्ट हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात 12-35 बजे बदायूं स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट का ठहराव लेने के बाद 12-40 पर आगरा की ओर रवाना हो जाएगी। ट्रेन नंबर 05055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को दोपहर दो बजे बदायूं पहुंचेगी और पांच मिनट का ठहराव लेकर रामनगर की ओर रवाना होगी। इस ट्रेन में 16 कोच होंगे। लंबी दूरी की एक और ट्रेन का संचालन शुरू होने से बदायूं के लोगों को यात्रा में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में निरस्त की गईं लंबी दूरी की ट्रेनों का रेलवे संचालन शुरू किया जा रहा है। कासगंज-बरेली रेल रूट पर निरस्त चल रही आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस का संचालन 11 अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। सोमवार को इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मुख्यालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed